चटपटी अरबी ( Chatpati Arbi )

 

चटपटी अरबी 

उबली अरबी छिली हुई 
अदरक, हरी मिर्च, लहसुन कुटा हुआ, प्याज 
 सिका हुआ अरबी 
उबली अरबी 
सामग्री -
250 ग्राम अरबी 
1 प्याज 
6 -7 कली लहसुन 
एक टुकड़ा अदरक 
2 हरी मिर्च 
1/2 चम्मच अजवाइन 
1/2 चम्मच अमचूर पाउडर 
हल्दी पाउडर 
नमक स्वादानुसार 
1/4 चम्मच गरम मसाला 

💤  अरबी को एक गिलास पानी के साथ कुकर में डाल कर गैस पर रख देंगे और दो सिटी के बाद गैस बंद कर देंगे। 
💤  प्याज को महीन काट लेंगे या कद्दूकस कर लेंगे। 
💤  अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को कूट लेंगे। 
💤  ठंडा होने पर अरबी को छील कर हथेली दे दबा दबा का थोड़ा चपटा कर लेंगे। बड़े टुकड़े को काट कर छोटा कर लेंगे। 
💤  नॉन स्टिक पर थोड़ा सा तेल लगा कर अरबी को दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लेंगे।    💤  कड़ाही में तेल डाल कर अजवाइन का तड़का लगाएंगे फिर कुटी हुई अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को डालेंगे। महीन कटे प्याज को डाल कर सुनहरा होने तक भूनेंगे। 
💤  सिकी हुई अरबी को कड़ाही में डाल कर धीरे धीरे मसाले में लपेटेंगे। ध्यान रखें की अरबी टूटे नहीं। 
💤  आधी कटोरी पानी में अमचूर पाउडर और गरम मसाला को अच्छे से मिला कर अरबी पर डालेंगे और धीमे से चला कर दो मिनट के बाद गैस बंद कर देंगे। 
💤  चटपटी अरबी तैयार है सर्व करने के लिए। इसे रोटी या पराठे के साथ सर्व करें खाने में स्वादिष्ट लगेगा। 

#vegetable #yummy #tasty #tangy #spicy #easy #cooking #food #recipe of the day #recipe 

yehihaijindagi.blogspot.com prepares a cooking recipe.

yehihaijindagi.blogspot.com writes about chatpati arbi. viewers of yehihaijindagi.blogspot.com will like its cooking recipes. these cooking recipes will be appreciated by them.

Comments

  1. I LIKED YOUR RECIPE. IT IS VERY TASTY.

    ReplyDelete
  2. This has been prepared today. It was a great idea as everyone appreciated and enjoyed to the fullest.

    ReplyDelete
  3. It is a pleasure to appreciate your suggestion. I liked this dish today with rice as well as with roti. A BIG HIT.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में