गुलगुले अप्पे पैन में
गुलगुले अप्पे पैन में
चार लोगों के लिए
सामग्री -
1 कटोरी आटा
1/2 कटोरी चीनी या गुड़
1 & 1/2 कटोरी दूध
5 - 6 काजू
10 - 12 किशमिश
1/2 चम्मच चिरौंजी
1/2 चम्मच सौंफ
5 - 6 इलायची
1 चम्मच घी
1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर
दूध, आटा, घी, चीनी, काजू, किशमिश, चिरौंजी, इलायची, सौंफ
👍 एक बाउल में आटा और दूध डालकर अच्छे से मिलाएंगे।
👍 चीनी/गुड़ को मिश्रण में डालेंगे और घुलने तक थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहेंगे।
👍 चिरौंजी और किशमिश को मिश्रण में मिलायेंगे।
👍 सौंफ को दरदरा करके घोल में डालेंगे।
👍 काजू को छोटे टुकड़े में काट कर डालेंगे।
👍 इलायची को कूट कर मिश्रण में मिलाएंगे।
👍 मिश्रण में बेकिंग सोडा मिला कर ग्रीस किये हुए गर्म अप्पे पैन में डाल देंगे और ढँक देंगे। 5 मिनट धीमी आँच पर पकने देंगे।
👍 ढक्कन हटा कर गुलगुले पर दो बूँद घी डालेंगे और पलट कर ढँक देंगे।
👍 5 मिनट बाद ढक्कन हटा कर देखेंगे की गुलगुला अच्छे से दोनों साइड से सिक गया हो।
👍 लीजिये गुलगुले रेडी हैं सर्व करने के लिए। गर्मागर्म ही खाने में अच्छे लगते हैं।
#gulgule #sweet #yummy #tasty recipe #cooking #easy recipe #tasty food
yehihaijindagi.blogspot.com prepares a cooking recipe.
yehihaijindagi.blogspot.com writes about gulgule appe pan me. viewers of yehihaijindagi.blogspot.com will like its cooking recipes. these cooking recipes will be appreciated by them.
I LOVE YOUR NOVEL DISHES.
ReplyDeleteIT IS SO SIMPLE TO PREPARE.
A DEFINITE FOR ME.
Thanku thanku 😊
ReplyDelete