Posts

Showing posts from August, 2020

फ्रूट क्रीम - ( Fruit Cream )

Image
  क्रीम, दही, आम, कीवी, सेब, अनार, शहद  फ्रूट क्रीम  4 लोगों के लिए  सामग्री -  200 ml क्रीम  100 gm दही  2 बड़े चम्मच शहद  100 gm आम  100 gm कीवी  100 gm सेब  100 gm अनार के दाने  🍯   दही को एक घंटे के लिए मलमल कपड़े में बाँध कर लटका देंगे।  🍯   क्रीम को एक बाउल में डाल कर शहद मिला कर फ्रीजर में आधे घंटे के लिए रख           देंगे।  🍯   आम को छील कर छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।  🍯   अनार छील कर दाने निकाल लेंगे।  🍯   कीवी छील कर छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।  🍯   सेब छील कर छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।  🍯   अब फ्रीजर में से बाउल निकाल कर उसमें छोटे टुकड़ों में कटे हुए आम, कीवी, सेब        और अनार के दाने डाल कर अच्छे से मिलाएंगे। मलमल के कपड़े में लटके दही को        भी मिश्रण में मिलाएंगे।  🍯   फ्रूट क्रीम तैयार है। इसे फ्रीज में...

मैंगो कस्टर्ड

Image
  मैंगो कस्टर्ड                             बनाने में कुल समय 35 मिनट  चार लोगों के लिए बनेगा  सामग्री- 250 लीटर दूध  150 ग्राम मैंगो पल्प  50 ग्राम मैंगो क्यूब्स  2 बड़े चम्मच शहद  2 बड़े चम्मच कस्टर्ड पाउडर  2 बड़े चम्मच क्रीम  मैंगो क्यूब्स   मैंगो पल्प   कस्टर्ड मिश्रण   🥭 - थोड़े से  आम को छोटे - छोटे क्यूब्स के शेप में काट लेंगे ।   🥭 - बाकी के आम को मिक्सी में चला कर पल्प बना लेंगे।  🥭 - हाफ कप ठंढे  दूध में कस्टर्ड पाउडर अच्छे से घोल लेंगे।  🥭 - दूध गैस पर गर्म करने के लिए रखेंगे। उबाल आने पर कस्टर्ड मिश्रण डालेंगे और            लगातार चलाते रहेंगे ताकि गांठ न पड़े। फिर से उबाल आने पर गैस बंद कर देंगे।  🥭 - ठंढा होने पर मैंगो पल्प, शहद, और क्रीम मिलाकर फ्रीज में रख देंगे 2 घंटे के लिए । 🥭 - मैंगो कस्टर्ड तैयार है। इसे कटे मैंगो क्यूब्स और क्रीम से सजा कर सर्व करें।  # mango #c...

दाल पीठा

Image
    दाल पीठा  भीगा हुआ अरहर दाल  गुँथा आटा  आटे का पीठा  { चार लोगों के लिए } सामग्री - 100 ग्राम अरहर दाल भिगोई हुई  150 ग्राम आटा  2 चम्मच घी  1/2 चम्मच जीरा  5-6 लहसुन के दाने  नमक स्वादानुसार  1/4 चम्मच हल्दी 2 लाल मिर्च तड़का के लिए  💛 -  प्रेशर कुकर में दाल को डेढ़ गिलास पानी, हल्दी, नमक डाल कर गैस पर चढ़ा देंगे। 💛 -  दाल में अच्छे से उबाल आने लगे तब गैस धीमा करके और 5 मिनट पकने देंगे।  💛 -  अब दाल में पीठा डाल कर ढक्कन लगा देंगे। 3 सीटी आने के बाद गैस बंद कर             देंगे।  💛 -  एक पैन में  घी गर्म करके लाल मिर्च, लहसुन और जीरा डालेंगे। जीरा चटकने के          बाद गैस बंद कर देंगे।   💛 -  10 मिनट के बाद जब कूकर का स्टीम ख़त्म हो जाये तब ढक्कन खोलेंगे और          जीरा मिर्च के तड़के को दाल पीठा पर डालेंगे। 💛 -  खाने के लिए स्वादिष्ट दाल पीठा तैयार है।...

ब्रेड इडली

Image
ब्रेड इडली  ☝आलू टिक्की                           ब्रेड कटा हुआ, ब्रेड दही में डीप किया हुआ                 टिक्की पर दही में डीप किया ब्रेड, गर्म किया करी पत्ता और राई  सामग्री -  250 ग्राम आलू   6 ब्रेड स्लाइस  100 ग्राम दही  10-12 करी पत्ता  1/2 चम्मच राई  एक टुकड़ा अदरख  2 हरी मिर्च  नमक स्वादानुसार  विधि - 🍞- आलू उबाल कर उसे मैश कर लेंगे। अदरख बारीक कटा हुआ, नमक और बारीक कटी हरी मिर्च को आलू में मिलाएंगे। टिक्की बना कर तवे पर सेंक लेंगे।  🍞- सभी ब्रेड को कटोरी से गोल गोल काट लेंगे।  🍞- दही को एक बाउल में अच्छे से फेटेंगे। दही में नमक मिलाएंगे।  🍞- फ्राई पैन को गर्म करेंगे। थोड़ा सा तेल डालेंगे। अब उसमें करी पत्ता और राई डालेंगे। अच्छे से गर्म होने पर गैस बंद कर देंगे।  🍞- गर्म पैन पर 4 टिक्की रखेंगे। गोल कटे ब्रेड को द...

भरवाँ परवल

Image
                                                भरवाँ परवल भुना प्याज़, अदरख, लहसुन, हरी मिर्च  सामग्री- 1/2 kg परवल 1 प्याज 🧅 5-6 कली लहसुन 🧄  एक टुकड़ा अदरख  2 हरी मिर्च  2 चम्मच भरवाँ मसाला  नमक 🧂 स्वादानुसार  3 चम्मच 🥄 तेल  सामग्री- भरवाँ मसाला का 4 चम्मच साबूत धनिया  2 चम्मच ज़ीरा  1 चम्मच सौंफ 1/2 चम्मच मेथी दाना  2 साबूत लाल मिर्च 🌶 5-6 दाना काली मिर्च   विधि -  🍫 सबसे पहले भरवाँ मसाला तैयार कर लेंगे 👇 गर्म तवे पर साबूत धनिया, ज़ीरा, लाल मिर्च 🌶 डालकर धीमी आँच पर भूनेंगे।जब भूनने की ख़ुशबू आने लगे तब सौंफ और काली मिर्च डालेंगे।थोड़ी देर भूनने के बाद मेथी दाना डाल कर गैस बंद कर देंगे।ठंडा होने पर मिक्सी में पीस लेंगे। 🍫 परवल को अच्छे से धोकर बीच से काटकर दो हिस्से में कर लेंगे।चाकू से बीच का हिस्सा थोड़ा सा निकाल देंगे।   🍫 गर्म कड़ाही में तेल डालकर परवल को गुलाबी होने तक भूनेंगे।  ...

मैंगो मूज - ( MANGO MOUSSE )

Image
  मैंगो मूज ( MANGO  MOUSSE) मैंगो प्यूरी  क्रीम  सामग्री - 150 ग्राम आम के टुकड़े  50 ग्राम शहद  100 ग्राम क्रीम  1 चम्मच जिलेटिन  👌 सबसे पहले क्रीम को ब्लेंडर से अच्छे से फेटेंगे जब तक की वो गाढ़ा होकर हल्का न       हो जाये। अब फेंटी हुई क्रीम को फ्रिज में रख देंगे।  👌 आम के टुकड़ों को मिक्सी में अच्छे से चला कर प्यूरी बना लेंगे।    👌 अब 2 चम्मच गर्म पानी में जिलेटिन को अच्छे से मिलाकर 5 मिनट के लिए रख देंगे।  👌 मैंगो प्यूरी में से थोड़ा सा प्यूरी पैन में डालकर धीमी आंच पर गर्म करेंगे और उसमें        जिलेटिन डालकर अच्छे से मिलाएंगे। गैस बंद कर देंगे।  👌 जिलेटिन वाली प्यूरी को बाकी के प्यूरी में डालकर अच्छे से चलाएंगे।  👌 प्यूरी में शहद डाल कर मिलाएंगे।  👌 थोड़ी सी क्रीम एक कटोरी में निकाल कर बाक़ी के क्रीम को भी मैंगो प्यूरी में मिला देंगे। 👌 अब कांच के ग्लास में मैंगो प्यूरी  डालेंगे। उसके ऊपर फेंटा हुआ क्रीम डालेंगे।  👌 कटे हुए मै...

तिरंगा सैंडविच संग तिरंगी लस्सी

Image
    सामग्री तिरंगे सैंडविच के लिए - 3 ब्रेड स्लाइस 2 चम्मच टोमेटो सॉस  2 चम्मच चिली सॉस  👉 एक ब्रेड स्लाइस लेकर उसपर चिली सॉस अच्छे से फैला देंगे।  👉 अब एक प्लेन स्लाइस को चिली सॉस वाले स्लाइस पर रखेंगे।  👉 तीसरे स्लाइस पर टोमेटो सॉस को अच्छे से फैला देंगे और सबसे ऊपर रखेंगे।  👉 अब तिरंगे स्लाइस को तिकोने शेप में बीच से काटेंगे। लीजिये तिरंगा सैंडविच रेडी है।  सामग्री तिरंगी लस्सी के लिए - 250 ग्राम दही  100 ग्राम दूध  150 ग्राम चीनी केसर एक चुटकी  4 चम्मच खस शरबत  👉 एक कटोरी में एक चम्मच दूध में केसर डाल कर रख देंगे।  👉 एक बड़े बाउल में आइस क्यूबस लेंगे और दही डाल देंगे।  👉 दूध और चीनी भी बाउल में डाल देंगे।अब मथानी से सभी सामग्री को अच्छे से मथेंगे जबतक चीनी अच्छे से घुल न जाये।  👉 अब लस्सी को तीन भाग में बाँट देंगे। पहले हिस्से में केसर वाला दूध डालेंगे। दूसरे हिस्से में प्लेन लस्सी ही रहेगा। तीसरे हिस्से में खस डालेंगे और अच्छे से मिलायेंगे।  👉 अब तीन ...

हेल्दी ब्रेड रोल -साबूत मूँग का

Image
हेल्दी ब्रेड रोल   पिसा मूँग, उबला मूँग और साबूत मूँग  अदरख, लहसुन और हरी मिर्च कुटी हुई  प्याज़ कद्दूकस किया हुआ  कटी ब्रेड, स्टफ्ड रोल और स्टफिंग  सामग्री - 200 ग्राम साबूत मूंग  6 पीस ब्रेड  1 प्याज बारीक कटा हुआ  5-6 लहसुन कली  2 हरी मिर्च  धनिया पत्ती बारीक कटा  एक टुकड़ा अदरख  1/2 नींबू  नमक स्वादानुसार  तेल तलने के लिए  विधि - 👉 सबसे पहले साबुत मूँग को अच्छे से धोकर 1/4 लीटर पानी में भिगों कर एक घंटे के लिए रख देंगे। नमक भी डाल देंगे।  👉 अब कुकर में मूँग को पानी के साथ डालकर ढक्कन लगा देंगे और गैस पर रख देंगे।  4 सीटी के बाद गैस बंद कर देंगे।  👉 15 मिनट बाद ढक्कन हटा कर थोड़ी देर दाल को ठंढा होने देंगे। अगर दाल में पानी अच्छी तरह से नहीं सूखा हो तो थोड़ी देर के लिए गैस पर रख कर पानी सूखने तक चलाएंगे।  👉 अब दाल को अच्छे से मैश करेंगे। उसमें बारीक कटा प्याज़, कुटे हुए - ( अदरख, लहसुन, हरी मिर्च ) और नमक को मिलाएंगे।बारीक कटा धनिया पत्ती मिलाएंगे। आधे नींबू का रस भी...

पेड़ा- झटपट बनायें

Image
पेड़ा- झटपट बनायें  दूध, गुड़, इलाइची, केसर, चीनी, मिल्क पाउडर, घी  सामग्री - 1 लीटर फुल क्रीम दूध  250 ग्राम चीनी  100 ग्राम गुड़  150 ग्राम मिल्क पाउडर  2 चम्मच दूध में मिला केसर  6 -7 इलाइची 1 चम्मच घी   विधि - ( 1 )  गर्म कड़ाही में पहले घी डाल कर तब दूध डालेंगे। घी डालने से कड़ाही में दूध जलता नहीं है। अब कड़ाही में दूध उबाल आने तक गर्म करेंगे। अब गैस धीमी कर देंगे। धीमी आंच पर चलाते हुए दूध को गाढ़ा करेंगे। ( 2 )  जब दूध गाढ़ा होने लगे तब उसमें मिल्क पाउडर डाल कर अच्छे से मिलायेंगे।गाढ़ा रबड़ी जैसा मिश्रण तैयार है।   ( 3 )  केसर को दूध में घोल कर मिश्रण में डालेंगे।  गाढ़ा रबड़ी जैसा तैयार मिश्रण  ( 4 )  अब चीनी मिलायेंगे मिश्रण में। 10 मिनट और चलायेंगे।  ( 5 )  गैस बंद करके गुड़ डालेंगे। गर्म होने के कारण गुड़ अच्छे से मिल जायेगा।  ( 6 )  इलाइची कूट कर मिला देंगे। 5 मिनट के बाद गर्म मिश्रण को हाथ में घी लगा कर पेड़ा बनायेंगे। अंगूठे से बीच में दबा देंग...