हेल्दी ब्रेड रोल -साबूत मूँग का


हेल्दी ब्रेड रोल 

 पिसा मूँग, उबला मूँग और साबूत मूँग 
अदरख, लहसुन और हरी मिर्च कुटी हुई 

प्याज़ कद्दूकस किया हुआ 

कटी ब्रेड, स्टफ्ड रोल और स्टफिंग 


सामग्री -

200 ग्राम साबूत मूंग 

6 पीस ब्रेड 

1 प्याज बारीक कटा हुआ 

5-6 लहसुन कली 

2 हरी मिर्च 

धनिया पत्ती बारीक कटा 

एक टुकड़ा अदरख 

1/2 नींबू 

नमक स्वादानुसार 

तेल तलने के लिए 

विधि -

👉 सबसे पहले साबुत मूँग को अच्छे से धोकर 1/4 लीटर पानी में भिगों कर एक घंटे के लिए रख देंगे। नमक भी डाल देंगे। 

👉 अब कुकर में मूँग को पानी के साथ डालकर ढक्कन लगा देंगे और गैस पर रख देंगे।

 4 सीटी के बाद गैस बंद कर देंगे। 

👉 15 मिनट बाद ढक्कन हटा कर थोड़ी देर दाल को ठंढा होने देंगे। अगर दाल में पानी अच्छी तरह से नहीं सूखा हो तो थोड़ी देर के लिए गैस पर रख कर पानी सूखने तक चलाएंगे। 

👉 अब दाल को अच्छे से मैश करेंगे। उसमें बारीक कटा प्याज़, कुटे हुए - ( अदरख, लहसुन, हरी मिर्च ) और नमक को मिलाएंगे।बारीक कटा धनिया पत्ती मिलाएंगे। आधे नींबू का रस भी मिला देंगे। 

👉 दाल के मिश्रण की लोई लेकर हथेली से मनचाहा आकार देंगे। 

👉 ब्रेड स्लाइस को बीच से तिकोना काट लेंगे। अब आधे तिकोने ब्रेड को पानी में भिगो कर हथेलियों से दबाकर पानी अच्छे से निचोड़ देंगे और दाल मिश्रण को बीच में रख कर लम्बा या गोल शेप देंगे हथेलियों से दबा दबा कर। 

👉 कड़ाही में तेल गर्म करेंगे। अब गर्म तेल में एक एक करके रोल डालेंगे। सुनहरा होने पर रोल निकाल लेंगे। इसी तरह से सभी रोल को तल कर पेपर नैपकिन पर निकाल लेंगे।

 👉 गर्मागर्म रोल को चटनी या सॉस के साथ खाएं। 

👉 मूंग दाल की फिलिंग होने के कारण ये नुकसानदेह नहीं है। अगर तेल भी नहीं खाना हो तो डीपफ्राई न करके इसे एयरफ्रायर में बनायें या थोड़ा सा तेल रोल पर ब्रश से लगा कर बेक कर लें।  

धन्यवाद 

yehihaijindagi cooking recipes of healthy bread roll saboot moong ka 

yehihaijindagi writes about healthy bread roll saboot moong ka. viewers will find enjoyable its cooking recipes. these cooking recipes will be appreciated. 




Comments

  1. I will go for this recipe today.
    But firstly, I appreciate for offering its method of preparing the roll. Besides, the main ingredient is so easy for digestion and tasty too.

    ReplyDelete
  2. Khane ka man kar raha hai..banana hai

    ReplyDelete
  3. I prepared this bread roll today. Really, it tasted very delicious and light too. An excellent recipe for our breakfast, besides for serving to my friends when they gather at my home.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में