पेड़ा- झटपट बनायें
पेड़ा- झटपट बनायें
सामग्री -
1 लीटर फुल क्रीम दूध
250 ग्राम चीनी
100 ग्राम गुड़
150 ग्राम मिल्क पाउडर
2 चम्मच दूध में मिला केसर
6 -7 इलाइची
1 चम्मच घी
विधि -
( 1 ) गर्म कड़ाही में पहले घी डाल कर तब दूध डालेंगे। घी डालने से कड़ाही में दूध जलता नहीं है। अब कड़ाही में दूध उबाल आने तक गर्म करेंगे। अब गैस धीमी कर देंगे। धीमी आंच पर चलाते हुए दूध को गाढ़ा करेंगे।
( 2 ) जब दूध गाढ़ा होने लगे तब उसमें मिल्क पाउडर डाल कर अच्छे से मिलायेंगे।गाढ़ा रबड़ी जैसा मिश्रण तैयार है।
( 3 ) केसर को दूध में घोल कर मिश्रण में डालेंगे।
गाढ़ा रबड़ी जैसा तैयार मिश्रण
( 4 ) अब चीनी मिलायेंगे मिश्रण में। 10 मिनट और चलायेंगे।
( 5 ) गैस बंद करके गुड़ डालेंगे। गर्म होने के कारण गुड़ अच्छे से मिल जायेगा।
( 6 ) इलाइची कूट कर मिला देंगे। 5 मिनट के बाद गर्म मिश्रण को हाथ में घी लगा कर पेड़ा बनायेंगे। अंगूठे से बीच में दबा देंगे और उसपर कटा पिस्ता रख कर सजायेंगे। लीजिये झटपट तैयार हो गया पेड़ा। खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है।
नोट - मिल्क पाउडर और गुड़ इस्तेमाल करना आपकी मर्जी पर है। बिना इन दोनों को डाले भी स्वादिष्ट पेड़ा बनेगा। मिल्क पाउडर डालने के कारण दूध जल्दी गाढ़ा हो जाता है और गुड़ से स्वाद बढ़ता है।
yehihaijindagi prepares a cooking recipe
yehihaijindagi writes about peda- jhatpat banayein. viewers will find enjoyable its cooking recipes. these cooking recipes will be appreciated given in yehihaijindagi.

Excellent tips 👌
ReplyDeleteThanks for sharing with us
I have tasted lot of Pedas. But, this one I will prepare today.
ReplyDeleteIt appears to be delicious when ready and on my table.
Yes. This is an excellent peda. I prepared it today. It was prepared by me very quickly.
ReplyDeleteI prepared Peda the way you gave. It was so quick. This aspect of it is uniqui.
ReplyDeleteOverall, deliciously quick like modern times.