भरवाँ परवल
भरवाँ परवल
सामग्री-
1/2 kg परवल
1 प्याज 🧅
5-6 कली लहसुन 🧄
एक टुकड़ा अदरख
2 हरी मिर्च
2 चम्मच भरवाँ मसाला
नमक 🧂 स्वादानुसार
3 चम्मच 🥄 तेल
सामग्री- भरवाँ मसाला का
4 चम्मच साबूत धनिया
2 चम्मच ज़ीरा
1 चम्मच सौंफ
1/2 चम्मच मेथी दाना
2 साबूत लाल मिर्च 🌶
5-6 दाना काली मिर्च
विधि -
🍫 सबसे पहले भरवाँ मसाला तैयार कर लेंगे 👇
गर्म तवे पर साबूत धनिया, ज़ीरा, लाल मिर्च 🌶 डालकर धीमी आँच पर भूनेंगे।जब भूनने की ख़ुशबू आने लगे तब सौंफ और काली मिर्च डालेंगे।थोड़ी देर भूनने के बाद मेथी दाना डाल कर गैस बंद कर देंगे।ठंडा होने पर मिक्सी में पीस लेंगे।
🍫 परवल को अच्छे से धोकर बीच से काटकर दो हिस्से में कर लेंगे।चाकू से बीच का हिस्सा थोड़ा सा निकाल देंगे।
🍫 गर्म कड़ाही में तेल डालकर परवल को गुलाबी होने तक भूनेंगे।
🍫 अब प्याज को बारीक काट लेंगे।लहसुन, अदरख, हरी मिर्च को कूट लेंगे।
🍫 कड़ाही गर्म होने पर तेल डालकर प्याज 🧅भूनेंगे।अब कुटी अदरख, लहसुन 🧄 और हरी मिर्च को डालकर भूनेंगे।जब हल्का सा भून जाये तब गैस बंद कर देंगे।
🍫 भरवां मसाले में से 2 चम्मच मसाला भूने मसाले में मिलाएंगे।
🍫 भुने परवल में मसाले को भरेंगे और बेकिंग ट्रे में रखते जायेंगे।
🍫 बेकिंग ट्रे में रखे परवल को 180 डिग्री पर 15 मिनट के लिए रख देंगे। माइक्रोवेव बंद कर देंगे। 15 मिनट के बाद निकाल लेंगे। भरवां परवल पराठे या रोटी के साथ खाने में अच्छा लगता है।
yehihaijindagi prepares a cooking recipe.
yehihaijindagi writes about bharwan parwal. viewers will find enjoyable its cooking recipes. these cooking recipes will be appreciated.



Badhiya nana hai. M. T.
ReplyDeleteThanku 🙏
DeleteI am going for this mouth watering dish on dinner today. You offer so many diverse dishes that I get involved in collecting their ingredients as I do not want to get late in getting the taste of them after cooking.
ReplyDeleteI liked vegetable after its preparation, with Roti as well as along with rice.
ReplyDeleteThe way to prepare it, is explained beautifully.