कुलचा ( KULCHA )
कुलचा ( KULCHA )
INGREDIENTS-
2 कप मैदा
4 चम्मच दही
2 चम्मच घी
2 चम्मच चीनी
नमक स्वादानुसार
मंगरैल
4 लहसुन की कलियाँ बारीक कटी हुई
धनिया पत्ती बारीक कटा हुआ
1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर
1/4 चम्मच बेकिंग सोडा
गुनगुना पानी गुथने के लिए
HOW TO COOK-
🍛 मैदा, नमक. बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को चलनी से छान लेंगे।
🍛 चीनी और घी मैदा में डालकर अच्छे से मिलाएंगे।
🍛 अब दही डालकर मिलाएंगे।
🍛 गुनगुना पानी थोड़ा थोड़ा डालकर नरम आटा गूथेंगे।
🍛 दोनों हथेली पर घी लगा कर गूथे आटे पर लगाएंगे।
🍛 एक कपडे को गीला करके अच्छे से निचोड़ लेंगे और गुंथे आटे को ढँक देंगे।
🍛 2 घंटे तक ढँक कर रख देंगे।
🍛 दो घंटे बाद एक बार फिर से आटे को गूंथ कर नरम कर लेंगे।
🍛 लोई काट कर हल्का मैदा लगाकर कुलचा बेल लेंगे। कुलचा बहुत पतला नहीं बेलेंगे।
🍛 बेले हुए कुलचे के ऊपर कटा धनिया पत्ती, कटा लहसुन और मंगरैल डालकर हलके हाथों दे दबा देंगे।
🍛 गर्म तवे पर बेले हुए कुलचे को डालेंगे और सेकेंगे। थोड़ी देर बाद कुलचे को पलट देंगे। दोनों तरफ घी लगाकर कुलचे को सेंक लेंगे। कुलचा तैयार है।
🍛 इसी तरह बाकी के लोई से भी कुलचा तैयार कर लेंगे।
🍛 कुलचे को गर्म ही गर्म छोले के साथ सर्व करेंगे। खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है कुलचा छोला।
NOTE-
🍛 आप चाहें तो कुलचा बनाने के लिए 1 कप मैदा और
1 कप गेहूं का आटा भी ले सकते हैं।
🍛 आप चाहें तो बेले हुए कुलचे को बेक भी कर सकते हैं। बेक हो जाने के बाद मक्खन लगा कर सर्व करें।
🍛 आटा गुथने के लिए पानी के बदले गुनगुना दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। और भी नरम कुलचा तैयार होगा।
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about kulcha .Readers will like this recipe .
Comments
Post a Comment
If you have any doubts please let me know