उत्तपम ( SQUARE UTTAPAM )

 

उत्तपम 
( SQUARE  UTTAPAM )

INGREDIENTS  FOR  BATTER -
 2 कप उसना चावल ( PARBOILED RICE )
1/4 कप धुली उरद दाल 
1/2 चम्मच मेथी दाना 
नमक स्वादानुसार 
करी पत्ता 
राई 

INGREDIENTS FOR TOPPINGS -
1 टमाटर 
1 प्याज़ 
1 गाजर 
धनिया पत्ती 
चीज़ 
काजू 
मक्खन / घी  

PREPARATION OF BATTER-
✌चावल को अच्छे  से दो तीन बार पानी से धो लेंगे। डेढ़ गिलास पानी में भिगोकर ढककर रख देंगे 5 -6 घंटे के लिए। 
✌उरद दाल को भी दो तीन बार पानी से अच्छे से धो लेंगे और डेढ़ गिलास पानी में भिगोकर रख देंगे 5 -6 घंटे के लिए। 
✌मेथी दाना को अच्छे से धोकर उरद दाल में डाल देंगे। 
✌6 घंटे के बाद चावल को मिक्सी में थोड़ा थोड़ा पानी डालकर पिसेंगे। पेस्ट स्मूथ  होना चाहिए।पानी इतना डालेंगे की घोल न ज्यादा पतला हो न ज्यादा गाढ़ा। घोल को एक बाउल में निकाल लेंगे।  
✌अब उसी मिक्सी में उरद दाल और मेथी दाना डालकर भी पिसेंगे। थोड़ा थोड़ा पानी डालकर घोल को स्मूथ पिसेंगे। घोल को चावल के घोल के साथ डाल देंगे।  
✌चावल और दाल के पेस्ट को अच्छे से फेंटेंगे 10 मिनट तक। घोल को ढककर 8 -10 घंटे के लिए रख देंगे, ख़मीर उठने के लिए। 
✌एक तड़का लगाने वाली कटोरी में घी डालेंगे और गर्म करेंगे गैस पर। 
✌घी गर्म होने पर राई और हरी मिर्च के टुकड़े डालेंगे। गैस धीमा रखेंगे। 
✌राई के चटकने के बाद करी पत्ता डालेंगे और थोड़ी देर में गैस बंद कर देंगे। तड़के को चावल दाल के घोल में मिला देंगे। नमक भी डालकर अच्छे से मिला देंगे। 

PREPARATION OF TOPPING-
✌प्याज़ को धोकर बारीक बारीक काट लेंगे। 
✌टमाटर को भी धोकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लेंगे। 
✌गाजर को भी धोकर छील लेंगे और पतले लच्छे में काट लेंगे। 
✌धनिया पत्ती बारीक काट लेंगे।
✌काजू को भून लेंगे। 

HOW TO MAKE  UTTAPAM- 
✌तवा को गर्म करेंगे। 
✌घी की 2 बूँद डाल कर पेपर नैपकिन से पूरे तवे की पोंछ लेंगे। 
✌अब तवे पर उत्तपम का घोल डालेंगे और कलछुल से थोड़ा सा फैला लेंगे। आंच धीमी कर देंगे। 
✌कटी सब्जियों को घोल के ऊपर डालकर पलटे की मदद से थोड़ा थोड़ा दबा देंगे। 
✌उत्तपम के किनारे किनारे घी या मक्खन डालेंगे। 
✌जब नीचे से उत्तपम अच्छे से पक जाये और सुनहरा हो जाये तब उत्तपम को पलट देंगे। 
✌एक बार फिर उत्तपम के किनारों पर घी या मक्खन डालेंगे और क्रिस्पी होने देंगे। 
✌दोनों तरफ से सुनहरा हो जाने पर एक प्लेट में निकाल लेंगे। ऊपर से चीज़ कद्दूकस कर देंगे और भुना काजू डाल देंगे। 
✌इसी तरह से पूरे घोल से उत्तपम बना लेंगे। खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है । गर्मागर्म सर्व करें हरी चटनी या नारियल चटनी के साथ। 

NOTE-
✌चावल दाल को जिस पानी में भिगोयेंगे वो पानी 8 घंटे बाद अगर गन्दा लगे तब एक बार चावल और दाल को साफ़ पानी से धो लेंगे और पीसने के लिए भी साफ़ पानी का इस्तेमाल करेंगे। 
✌चावल दाल के घोल में जरूरत पड़ने पर और पानी मिलाएंगे। घोल बहुत गाढ़ा नहीं होना चाहिए। 
✌घोल में खमीर उठने में मौसम के हिसाब से अंतर आता है। गर्मी में जल्दी खमीर उठ जाता है जबकि ठंढ में देर से ख़मीर उठता है। 
✌घोल में खमीर उठने के बाद नमक मिलाना चाहिए। 
✌सब्जी आप अपनी पसंद के ले सकते हैं। शिमला मिर्च डालने पर भी स्वाद अच्छा आ जाता है।
✌सब्जियों को उत्तपम बनाने के थोड़ी देर पहले ही काटना चाहिए नहीं तो सब्जियों से पानी अलग हो जायेगा। 
✌नॉन स्टिक तवे पर घी या मक्खन लगाने की भी जरूरत नहीं है।

yehihaijindagi.blogspot.com

yehihaijindagi writes about uttapam . All recipes posted by yehihaijindagi will be appreciated by readers . 





Comments

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में