पनीर बटर मसाला ( PANEER BUTTER MASALA )
पनीर बटर मसाला
( BUTTER PANEER MASALA )
INGREDIENTS-
250 ग्राम पनीर
2 प्याज़
1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
2 टमाटर
1 चम्मच कसूरी मेथी
1 चम्मच कश्मीरी मिर्च
1 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला
मक्खन
1 साबुत लाल मिर्च
जीरा
धनिया पत्ती
नमक स्वादानुसार
हल्दी पाउडर
तेल
PREPARATION-
🧀 पनीर को 1 इंच के चौकोर टुकड़ों में काट लेंगे।
🧀 प्याज़ को बारीक बारीक काट लेंगे।
🧀 टमाटर को छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।
🧀 कसूरी मेथी को तवे पर सेक करके हथेली से मसल कर पाउडर कर लेंगे।
🧀 धनिया पत्ती को धोकर बारीक काट लेंगे।
HOW TO COOK-
🧀 एक कड़ाही गर्म करेंगे और तेल डालेंगे। साथ में मक्खन डाल देंगे।
🧀 लाल मिर्च को दो टुकड़े करके कड़ाही में डालेंगे।
🧀 जीरा डालेंगे। जीरा चटकने लगे तब बारीक कटा प्याज़ डालेंगे।
🧀 धीमी आंच पर सुनहरा भूनेंगे।
🧀 अदरक लहसुन का पेस्ट डालेंगे।
🧀 टमाटर के टुकड़ों को कड़ाही में डालेंगे। आंच धीमी रखेंगे।
🧀 नमक और हल्दी पाउडर डालेंगे और अच्छे से मिलाएंगे।
🧀 कश्मीरी मिर्च डालेंगे।
🧀 धनिया पाउडर भी डालेंगे।
🧀 सभी मसालों को धीमी आंच पर ढँक कर तब तक भूनेंगे जब तक की मसालों में से तेल अलग न होने लगे और मसाले का रंग लाल हो जाये।
🧀 अब 1 कप गुनगुना पानी मसाले में मिलाएंगे और आंच तेज करके पनीर के टुकड़ों को कड़ाही में डाल कर हलके हाथों से चलाएंगे जिससे पनीर के टुकड़े टूटे न।
🧀 बारीक कटे धनिया पत्ती को भी डालेंगे। आंच धीमी कर देंगे।
🧀 जब मसाले पनीर में अच्छे से लिपट जाये और पनीर भी पक जाये तब गैस बंद करके गरम मसाला डालकर मिलाएंगे PANEER BUTTER MASALA में।
NOTE-
🧀 मसालों में से तेल अलग होने लगे तब पानी गुनगुना करके ही मिलाना चाहिए।
🧀 कसूरी मेथी को तवे पर हल्का सेक कर पाउडर करके सब्जी में डालने से और अच्छा स्वाद आएगा।
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about PANEER BUTTER MASALA. Readers will like this recipe.
Awesome recipe
ReplyDeleteThanku
DeleteAwesome recipe
ReplyDeleteThanku
Delete