ब्रेड गुलाबजामुन ( BREAD GULAB JAMUN )
ब्रेड गुलाबजामुन
( BREAD GULAB JAMUN )
INGREDIENTS-
4 स्लाइस ब्रेड
1 चम्मच मिल्क पाउडर
1 चम्मच घी
4 चम्मच गुनगुना दूध
1 कप चीनी
3 इलायची
इलायची दाना
1/2 चम्मच नींबू का रस
PREPARATION OF SYRUP-
💓 एक चौड़े मुँह के बर्तन में एक कप पानी डालकर उबलेंगे।
💓 उबलते पानी में चीनी डालकर चलाएंगे जब तक चीनी अच्छे से घुल न जाये।
💓 सिरप में नींबू का रस भी मिला देंगे और आंच धीमी करके 5 मिनट पकाएंगे।
💓 5 मिनट के बाद गैस बंद कर देंगे और सिरप ढँक देंगे।
PREPARATION OF DOUGH-
💓 ब्रेड और इलायची को मिक्सी में पीस कर ब्रेडक्रम्ब बना लेंगे।
💓 पिसे हुए ब्रेड में मिल्क पाउडर मिलाएंगे।
💓 घी डालकर अच्छे से मिलाएंगे।
💓 अब दूध डालकर हल्के हाथों से गूथेंगे। बहुत ज्यादा गूथने से गुलाब जामुन सॉफ्ट नहीं बनेगा।
💓 अब हथेली में घी लगाकर गुथे आटे से छोटी छोटी लोई काटेंगे।
💓 बीच में एक इलायची दाना डालकर गोली बनाएंगे।गोली में दरार नहीं रहना चाहिए।💓 कड़ाही में घी गर्म करेंगे मध्यम आंच पर।
💓 घी गर्म होने पर एक एक करके गोली डालेंगे घी में।
💓 आंच मध्यम रखेंगे। बीच बीच में गोली को पलटे से चलाते रहेंगे।
💓 सुनहरा हो जाने पर गोली निकाल कर गर्म सिरप में डाल देंगे और ढँक कर दो घंटे के लिए रख देंगे।
💓 दो घंटे बाद गुलाब जामुन फूल कर डबल हो जायेगा।
💓 स्वादिष्ट गुलाब जामुन तैयार है सर्व करने के लिए। इसे आइसक्रीम के साथ सर्व करें या सिर्फ गुलाब जामुन सर्व करें सबको पसंद आएगा।
NOTE-
💓 ब्रेड हमेशा फ्रेश इस्तेमाल करने चाहिए तभी सॉफ्ट गुलाब जामुन बनेगा।
💓 आप चाहें तो वाइट ब्रेड के बदले ब्राउन ब्रेड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
💓 मिल्क पाउडर डालने से सॉफ्ट गुलाब जामुन बनता है।
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about bread gulab jamun . Readers will like this recipe .
Comments
Post a Comment
If you have any doubts please let me know