खोया मटर पनीर ( KHOYA MATAR PANEER )
खोया मटर पनीर
( KHOYA MATAR PANEER )
INGREDIENTS-
200 ग्राम पनीर क्यूब्स
2 चम्मच खोया
1/2 कप मटर
2 प्याज़
2 टमाटर
1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
2 हरी मिर्च बीच से चीरा लगा
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 चम्मच धनिया पाउडर
हरी धनिया पत्ती बारीक कटी हुई
1 चम्मच कसूरी मेथी पाउडर
हल्दी पाउडर
जीरा
नमक स्वादानुसार
1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
मक्खन
तेल
HOW TO COOK-
🧀 टमाटर और प्याज़ का पेस्ट बना लेंगे।
🧀 कड़ाही गर्म करेंगे, तेल डालेंगे।
🧀 तेल गर्म हो जाने मक्खन डालेंगे और जीरा डालेंगे। जीरा चटकने लगे तब हरी मिर्च बीच से चीरा लगा हुआ डालेंगे।
🧀 प्याज़ टमाटर का पेस्ट डालेंगे। उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डाल कर अच्छे से मिलाएंगे। थोड़ा सा पानी डालेंगे जिससे मसाला जले नहीं।
🧀 हरी मटर और खोया डालकर मिलाएंगे। ढककर धीमी आंच पर पकाएंगे।
🧀 जब मसाला भून जाये और तेल अलग हो जाये तब गुनगुना पानी डालेंगे।
🧀 कसूरी मेथी हथेली से रगड़ कर डालेंगे और बारीक कटी धनिया पत्ती डालेंगे।
🧀 उबाल आने लगे तब पनीर क्यूब्स डालेंगे और ढककर 10 मिनट पकाएंगे।
🧀 गरम मसाला डालकर गैस बंद कर देंगे। तैयार है स्वादिष्ट खोया मटर पनीर।
🧀 इसे आप पराठा पूरी या जीरा राइस के साथ सर्व कर सकते हैं।
🧀 खोया मटर पनीर उत्तर भारत में बहुत लोकप्रिय व्यंजन है।
NOTE-
🧀 पनीर चाहें तो तल कर भी डाल सकते हैं।
🧀 खोया को भी हल्का भून कर डाल सकते हैं।
🧀 सब्जी में पानी गुनगुना ही डालें, सब्जी का स्वाद बढ़ जायेगा।
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about khoya matar paneer . readers will appreciate this recipe . all recipes posted by yehihaijindagi will be appreciated by readers .
Very nice presentation 👏 👌 👍 superb
ReplyDeleteAwesome recipe .Thanku so much for the wonderful recipe.
ReplyDelete