पनीर मसाला ( PANEER MASALA )
पनीर मसाला
( PANEER MASALA )
INGREDIENTS-
500 ग्राम पनीर क्यूब में कटा हुआ
1 प्याज़ बारीक कटा हुआ
2 हरी मिर्च बारीक कटा हुआ
2 टमाटर पिसा हुआ
1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
2 चम्मच फेंटी हुई दही
1 चम्मच कसूरी मेथी
1 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
हल्दी पाउडर
नमक स्वादानुसार
धनिया पत्ती बारीक कटा हुआ
गरम मसाला
TEMPERING-
1 चम्मच मक्खन
घी / तेल
जीरा
हींग
1 दालचीनी
1 बड़ी इलायची
2 तेजपत्ता
3 छोटी इलायची
6 काली मिर्च
6 लौंग
RECIPE-
🧀 एक कड़ाही को गर्म करेंगे और तेल डालेंगे। एक चम्मच मक्खन भी डालेंगे।
🧀 पनीर के टुकड़ों को कड़ाही में डालेंगे, थोड़ी सी कश्मीरी मिर्च छिड़केंगे पनीर पर। दो मिनट के बाद पनीर एक बाउल में निकाल लेंगे।
🧀 अब तेजपत्ता, दालचीनी, बड़ी इलायची, छोटी इलायची, काली मिर्च, लौंग और जीरा एक एक करके कड़ाही में डालेंगे। हींग भी डाल देंगें।
🧀 अब कड़ाही में बारीक कटे प्याज़ को डालेंगे और धीमी आँच पर सुनहरा होने तक भूनेंगे। लहसुन अदरक पेस्ट भी डालकर अच्छे से भूनेंगे।
🧀 टमाटर पेस्ट कड़ाही में डालकर भूनेंगे।
🧀 दही को अच्छे से फेंट कर उसमे धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाएंगे जिससे दही कड़ाही में डालने पर फटे नहीं। फेंटे हुए दही को कड़ाही में भुने मसाले में डालकर अच्छे से मिलाएंगे। मसाले के साथ अच्छे से भूनेंगे।
🧀 कटी हुई हरी मिर्च कड़ाही में डालेंगे। दो मिनट के बाद आधी कटोरी गर्म पानी मिलाएंगे मसाले में। ढक कर 3 मिनट पकाएंगे।
🧀 पनीर के टुकड़ों को कड़ाही में डालेंगे और धीरे से मसाले में मिलाएंगे जिससे पनीर के टुकड़े टूटे ना।
🧀 5 मिनट के बाद कसूरी मेथी को हथेली से रगड़ कर पाउडर कर लेंगे और पनीर में डाल देंगे। गरम मसाला पाउडर भी डालकर सब्जी को धीरे से चला कर गैस बंद कर देंगे।
🧀 स्वादिष्ट और पौष्टिक पनीर मसाला तैयार है।
🧀 सब्जी को बाउल में डालकर बारीक कटे धनिया पत्ते को ऊपर से डालकर गर्मागर्म पराठे, रोटी या राइस के साथ सर्व करेंगे।
NOTE-
🧀 पनीर को दो मिनट घी में भुनने और कश्मीरी मिर्च डालने से टूटेगा नहीं मसाले में डालने पर।
🧀 दही को हमेशा फेंट कर और उसमे धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर मसाले में डालना चाहिए जिससे दही फटेगा नहीं।
🧀 पानी को गुनगुना करके ही सब्जी में मिलाना चाहिए।
#paneer #masala #tasty #recipe #healthy #favourite #cooking #food
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about paneer masala. readers will like this recipe.
I am going to try this one!
ReplyDeleteBatlana kaisa bana ?
Delete