उबला भुना सिंघाड़ा ( BOILED ROASTED WATER NUT )

 

उबला भुना सिंघाड़ा 
( BOILED ROASTED WATER NUT )



उबला सिंघाड़ा 


INGREDIENTS-
500 ग्राम सिंघाड़ा 
2 चम्मच घी 
1 चम्मच जीरा 
नमक स्वादानुसार 
हल्दी पाउडर 
हींग पाउडर 
चाट मसाला 
कुटी काली मिर्च 
1 नींबू / अमचूर पाउडर 

HOW TO PREPARE-
🌰 सिंघाड़े को साफ़ करके 2 सीटी आने तक कूकर में उबलेंगे। 
🌰 प्रेशर निकल जाने के बाद ढ़क्कन खोलकर सिंघाड़े को एक प्लेट में निकालेंगे। 
🌰 ठंढा हो जाने पर चाकू से सिंघाड़े के छिलके को अलग कर देंगे। 
🌰 कड़ाही गर्म करेंगे  और उसमें घी डालेंगे। 
🌰 घी गर्म होने पर जीरा और हींग डालेंगे। 
🌰 सिंघाड़े को कड़ाही में डालकर भूनेंगे। 
🌰 नमक और हल्दी पाउडर डालेंगे। 
🌰 सिंघाड़े को भूनेंगे सुनहरा होने तक। 
🌰 गैस बंद करके काली   मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिलाएंगे। 
🌰 नींबू के रस या अमचूर पाउडर को सिंघाड़े में डालकर अच्छे से मिलाएंगे। 
🌰 गर्मागर्म सिंघाड़े  को चाय के साथ सर्व करें बहुत पसंद आएगा सबको। 
🌰 आप चाहें तो तड़का में जीरा के साथ हरी मिर्च काट के भी डाल सकते हैं। 
🌰 दो सीटी के बाद भी   अगर सिंघाड़ा अच्छे से नहीं उबला हो तो सिंघाड़े को भूनते समय कुछ टाइम ढक कर धीमी आंच पर भुने। 
🌰 घी के बदले रिफाइंड आयल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

#waternut #singhara #boiled #fried #healthy #tasty cooking #easy 

yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about boiled and roasted water nut. readers will like this type of recipe.


Comments

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में