ड्राई फ्रूट्स चिक्की ( DRY FRUITS CHIKKI )
ड्राई फ्रूट्स चिक्की
INGREDIENTS -
100 ग्राम बादाम
100 ग्राम पिस्ता
100 ग्राम काजू
100 ग्राम गुड़
20 ग्राम ख़सख़स
20 ग्राम कद्दू के बीज
इलायची पाउडर
घी
RECIPE -
🍪 गर्म कड़ाही में घी डालेंगे और बादाम भून कर निकाल लेंगे एक बाउल में ।
🍪 अब बचे हुए घी में पिस्ता भून कर निकल लेंगे।
🍪 काजू भी भून लेंगे। खसखस और कद्दू के बीज को भी हल्का सा भून लेंगे।
🍪 सभी मेवे जब ठंडे हो जाये तब उन्हें मोटे मोटे टुकड़ों में तोड़ लेंगे या दो टुकड़ों में काट लेंगे।
🍪 अब कड़ाही गर्म करके एक चम्मच घी डालेंगे और गुड़ डालेंगे।
🍪 1/4 कप पानी डालेंगे। मिश्रण को लगातार चलाते रहेंगे। गुड़ घुलने के बाद झाग आने तक मिश्रण को पकाएंगे।
🍪 अब आंच धीमी करके कटे हुए मेवों को गुड़ में डाल कर अच्छे से मिलाएंगे।
🍪 खसखस और कद्दू के बीज को भी गुड़ में डाल कर मिलाएंगे और गैस बंद कर देंगे।
🍪 इलायची पाउडर भी मिलाएंगे।
🍪 अब एक घी लगे हुए प्लेट में मिश्रण पलट देंगे और पलटे से दबा दबा कर प्लेट में फैला देंगे गोलाई में।
🍪 जब मिश्रण थोड़ा गर्म रहे तब ही मनचाहे आकार में चिक्की काट लेंगे।
🍪 अच्छे से ठंढा होने के बाद एक एयर टाइट जार में बंद करके रख देंगे।
🍪 मेवों को आप अपने पसंद के डाल सकते हैं।
🍪 गुड़ घुलने के बाद जब झाग उठने लगे तब ही मेवों को गुड़ में मिलाएं।
🍪 मेवों को गुड़ में मिलाने के बाद तुरंत घी लगी थाली में पलट दें नहीं तो मिश्रण कड़ा हो जायेगा और फैलाने में परेशानी होगी।
#dryfruits #chikki #nuts #kaju #badam #pista #gur #ghee
yehihaijindagi.blogpost.com
yehihaijindagi writes about dry fruits chikki. reders will appreciate this recipe.
Comments
Post a Comment
If you have any doubts please let me know