ब्रेड पिज़्ज़ा बाइट्स ( BREAD PIZZA BITES )

 

फ्रेंच ब्रेड पिज़्ज़ा बाइट्स 
( FRENCH BREAD PIZZA BITES )

INGREDIENTS-
4  ब्रेड स्लाइस 
1 प्याज़ 
1 शिमला मिर्च 
100 ग्राम पनीर 
चिली फलैक्स 
पिज़्ज़ा सॉस 
ऑरेगैनो 
काली मिर्च कुटी हुई 
मक्खन 
चीज़ क्यूब 
नमक 

PREPARATION-
🍞 ब्रेड को तवे पर मक्खन लगा कर दोनों साइड से सेंक लेंगे। बीच से दो टुकड़ों में सभी ब्रेड को काट लेंगे। 
🍞 प्याज़ को बड़े टुकड़ों में काट कर हर एक परत को अलग कर लेंगे। 
🍞 शिमला मिर्च को बीच से काट कर बीज निकाल देंगे और बड़े टुकड़ों में काट लेंगे। 
🍞 पनीर को भी टुकड़ों में काट लेंगे। 
🍞 चीज़ क्यूब को बारीक काट लेंगे। 

HOW TO COOK-
🍞 सभी ब्रेड के टुकड़ों को ओवन के ट्रे पर रखेंगे। 
🍞 सबसे पहले ब्रेड के टुकड़ों पर पिज़्ज़ा सॉस लगाएंगे।  
🍞 अब  पनीर के टुकड़ों को ब्रेड पर रखेंगे। 
🍞  शिमला मिर्च के टुकड़ों को भी पनीर पर रखेंगे। 
🍞 कटे प्याज़ के टुकड़ों को भी ब्रेड पर रखेंगे। 
🍞 कटे चीज़ को ऊपर से डालेंगे। 
🍞 अब ऑरेगैनो, चिली फ्लैक्स, नमक और कुटी काली मिर्च को ऊपर से डालेंगे। 
🍞  प्री हीटेड ओवन में ट्रे डाल कर 180 डिग्री पर 15 मिनट के लिए बेक करेंगे। ओवन बंद होने के बाद 5 मिनट तक ब्रेड को ओवन में ही रहने देंगे। 
🍞 ओवन से निकाल कर गर्मागर्म सर्व करें टोमेटो सॉस के साथ। खाने में बहुत अच्छा लगता है। 

#bread #pizza #french #bites #baked #snacks #oregano #chilli #flakes #sauce 

yehihaijindagi.blogspost.com

yehihaijindagi writes about bread pizza bites. readers will like this post.


Comments

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में