तवा पनीर ( TAWA PANEER )

 

तवा पनीर
( TAWA PANEER ) 



INGREDIENTD-
250 ग्राम पनीर क्यूब में कटा हुआ 
1 बड़ा प्याज़ कटा हुआ 
1 शिमला मिर्च कटा हुआ 
3 टमाटर कटा हुआ 
2 हरी मिर्च कटा हुआ 
अदरक 
5 -6 लहसुन कली 
कसूरी मेथी 
धनिया पत्ती बारीक कटा 
हल्दी पाउडर 
नमक स्वादानुसार 
गरम मसाला 
जीरा 
1/2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च 
1/2 चम्मच धनिया पाउडर 
1/2 चम्मच सब्जी मसाला 
2 चम्मच मक्खन 
 तेल 

HOW TO COOK -
😋 2 टमाटर, लहसुन, अदरक और मिर्च को ग्राइंडर में पीस लेंगे। 
😋 तवा गर्म होने पर 2 चम्मच तेल डालेंगे और 1 चम्मच मक्खन डालेंगे। 
😋 कटा प्याज़ तवे पर डालकर भूनेंगे। भुने प्याज़ को किनारे करके शिमला मिर्च भूनेंगे और किनारे कर देंगे। अब 1 कटे टमाटर को भून कर तवे के किनारे कर देंगे।
👇 



😋 तवे के बीच में 2  चम्मच तेल डालकर गर्म करेंगे फिर टमाटर प्यूरी डालकर भूनेंगे। नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर  भी प्यूरी में डालकर भूनेंगे। कश्मीरी लाल मिर्च और सब्जी मसाला भी तवे पर डालकर भूनेंगे। जब मसाला भूनते हुए तेल छोड़ने लगे तब 1/2 कटोरी पानी डालेंगे।गरम मसाला भी मिला देंगे मसाले में।                                                                          👇



😋 भुने मसाले और सभी सब्जियों को मिला देंगे और कुछ देर भूनेंगे। 
😋 कटे पनीर के क्यूबस को डालकर अच्छे से मिला देंगे।  
👇




😋 10 मिनट पनीर पक जाये तब कसूरी मेथी को हथेली से रगड़ कर सब्जी में डालेंगे और अच्छे से मिलाएंगे।कटी धनिया पत्ती डालकर गैस बंद कर देंगे।  
😋 लीजिये तैयार है स्वादिष्ट तवा पनीर। इसे पराठे, नॉन या राइस के साथ सर्व करें। 
😋 तवे पर पनीर की सब्जी बनाने के कारण इसे तवा पनीर कहा जाता है। 

#tawapaneer #capsicum #tomato #food #cooking #delicious #vegetable #kasoorimethi

yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about tawa paneer. this recipe will be appreciated by readers.













Comments

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में