मूँगफली बर्फी ( PEANUT BURFI )
INGREDIENS-
2 कप मूँगफली
1/2 कप मिल्क पाउडर
2 कप चीनी / गुड़
6 काजू दरदरा कुटा हुआ
1/2 कप पानी
इलायची पाउडर
घी
HOW TO PREPARE-
🥜 सबसे पहले मूँगफली को धीमी आँच पर अच्छे से भून लेंगे जब तक छिलका अलग न होने लगे। गैस बंद कर देंगे और मूँगफली को ठंढा होने देंगे।
🥜 ठंढा होने पर मूँगफली को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लेंगे। एक बाउल में निकाल लेंगे और मिल्क पाउडर डालकर अच्छे से मिलायेंगे।
🥜 अब कड़ाही में चीनी और पानी डालकर गर्म होने के लिए गैस पर रखेंगे। जब एक तार की चाशनी बन जाये तब मूँगफली पाउडर और मिल्क पाउडर के मिश्रण को चाशनी में डालकर अच्छे से मिलाएंगे और लगातार चलते रहेंगे।
🥜 एक चम्मच घी और कुटा हुआ काजू भी मिश्रण में डालकर मिला देंगे। मिश्रण जब कड़ाही छोडने लगे तब इलायची पाउडर डालकर मिलाएंगे और गैस बंद कर देंगे।
🥜 घी लगे हुए थाली में मिश्रण को पलट देंगे और पलटे से दबा दबा कर थाली में फैला देंगे। जमने के लिए बर्फी को छोड़ देंगे।
🥜 जब बर्फी जमने लगे तब चाकू की सहायता से बर्फी को मनचाहे आकार में काट लेंगे और एयर टाइट डब्बे में बंद कर देंगे।
🥜 अगर आप चाँदी का वर्क लगाना चाहें तो बर्फी को काटने के पहले वर्क लगाकर तब मनचाहे आकार में काटें।
🥜 मूँगफली की बर्फी खाने में स्वादिष्ट होती है। सेहतमंद भी है ये बर्फी।
#moongphali #barfi #healthy #tasty #cooking #mithai #easy #recipe
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about peanut burfi. readers will like this recipe.
Comments
Post a Comment
If you have any doubts please let me know