मूँग दाल पकोड़ा ( MOONG DAAL PAKORE )

 

मूँग दाल पकोड़ा
( MOONG DAAL PAKORE ) 


पिसी मूँग दाल 
हरी मिर्च 
पुदीना पत्ती 
धनिया पत्ती 
प्याज़ 
INGREDIENTS-
1 कप मूँग दाल 
2 हरी मिर्च बारीक कटा 
1 प्याज़ बारीक कटा 
अदरक कद्दूकस किया 
धनिया पत्ती बारीक कटा 
पुदीना पत्ती बारीक कटा 
1 उबला आलू बारीक कटा 
हल्दी पाउडर 
काली मिर्च कुटी हुई 
नमक स्वादानुसार 
सरसों तेल 

HOW TO PREPARE-
👍 मूंग दाल को अच्छे  से धोकर  3  घंटे के लिए भिगो देंगे। 
👍 दाल को थोड़े से पानी में दरदरा पीस लेंगे। 
👍 पिसे हुए दाल को एक बाउल में निकाल लेंगे। 
👍 पिसे दाल में कटा प्याज़, कटी हरी मिर्च, कटी धनिया पत्ती, कटी पुदीना पत्ती, कटा उबला आलू और कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल कर अच्छे से मिलाएंगे। 
👍 नमक, हल्दी, कुटी काली मिर्च और 1 चम्मच गर्म सरसों तेल डाल कर सबको मिलाएंगे। 
👍 एक कड़ाही में सरसों तेल गर्म करेंगे। गर्म होने के बाद आँच मध्यम कर देंगे। उँगलियों को पानी में डुबोने के बाद मूँग दाल के मिश्रण को लेंगे और थोड़ा थोड़ा करके गर्म तेल में डालते जायेंगे। एक बार में बहुत ज्यादा पकोड़े  कड़ाही में नहीं डालेंगे नहीं तो अच्छे से नहीं सिकेंगे। 
👍 कड़ाही में पकोड़े डालने के बाद जब अपने आप ऊपर आ जाएं तभी पलटे से चलाएंगे। मध्यम आँच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकोड़ों को तलेंगे फिर पेपर नैपकिन पर एक प्लेट में निकाल लेंगे जिससे एक्स्ट्रा तेल निकल जाये। 
👍 इसी तरीके से पूरे  मिश्रण से पकोड़े तल लेंगे। इसे चाय, हरी चटनी या सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें खाने का मज़ा आ जायेगा। ये खाने में स्वादिष्ट लगेगा। 

NOTE-
👍 दाल पीसते समय ध्यान रखें की दाल बहुत बारीक नहीं पीसना है, दाल दरदरा ही रहना चाहिए तभी अच्छा बनेगा। 
👍 दाल में आप चाहें तो अपनी पसंद की सब्जी बारीक काट कर डाल सकते हैं जिससे पौष्टिक पकोड़े बनेंगे। 
👍 गर्म तेल में पकोड़े डालने के बाद जब तक पकोड़े अपने आप तेल के ऊपर न आ जाये तब तक पकोड़ों को नहीं पलटना है।  
👍 पकोड़ों को मध्यम आँच पर सुनहरा होने तक तलना है नहीं तो पकोड़े कुरकुरे नहीं बनेंगे। 

#moong #daal #pakode #tasty #healthy #snacks #cooking #food #easyrecipe 

yehihaijindagi.blogspot.com

yehihaijindagi writes about moong daal pakore. all recipes posted by yehihaijindagi will be appreciated by readers. 





Comments

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में