Posts

Showing posts from August, 2022

मूँगफली बर्फी ( PEANUT BURFI )

Image
  मूँगफली बर्फी  ( PEANUT BURFI ) INGREDIENS- 2 कप मूँगफली  1/2 कप मिल्क पाउडर  2 कप चीनी / गुड़  6 काजू दरदरा कुटा हुआ  1/2 कप पानी  इलायची पाउडर  घी  HOW TO PREPARE- 🥜 सबसे पहले  मूँगफली को धीमी आँच पर अच्छे से भून लेंगे जब तक छिलका अलग न होने लगे। गैस बंद कर देंगे और मूँगफली को ठंढा होने देंगे।  🥜 ठंढा होने पर मूँगफली को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लेंगे। एक बाउल में निकाल लेंगे और मिल्क पाउडर डालकर अच्छे से मिलायेंगे।  🥜 अब कड़ाही में चीनी और पानी डालकर गर्म होने के लिए गैस पर रखेंगे। जब एक तार की चाशनी बन जाये तब मूँगफली पाउडर और  मिल्क पाउडर के मिश्रण को चाशनी में डालकर अच्छे से मिलाएंगे और लगातार चलते रहेंगे।  🥜 एक चम्मच घी और कुटा हुआ काजू भी मिश्रण में डालकर मिला देंगे। मिश्रण जब कड़ाही छोडने लगे तब इलायची पाउडर डालकर मिलाएंगे और गैस बंद कर देंगे।  🥜  घी लगे हुए थाली में मिश्रण को पलट देंगे और पलटे से दबा दबा कर थाली में फैला देंगे। जमने के लिए बर्फी को छोड़ देंगे।  🥜 जब बर्फी जमने ल...

तवा पनीर ( TAWA PANEER )

Image
  तवा पनीर ( TAWA PANEER )  INGREDIENTD- 250 ग्राम पनीर क्यूब में कटा हुआ  1 बड़ा प्याज़ कटा हुआ  1 शिमला मिर्च कटा हुआ  3 टमाटर कटा हुआ  2 हरी मिर्च कटा हुआ  अदरक  5 -6 लहसुन कली  कसूरी मेथी  धनिया पत्ती बारीक कटा  हल्दी पाउडर  नमक स्वादानुसार  गरम मसाला  जीरा  1/2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च  1/2 चम्मच धनिया पाउडर  1/2 चम्मच सब्जी मसाला  2 चम्मच मक्खन   तेल  HOW TO COOK - 😋 2 टमाटर, लहसुन, अदरक और मिर्च को ग्राइंडर में पीस लेंगे।   😋 तवा गर्म होने पर 2 चम्मच तेल डालेंगे और 1 चम्मच मक्खन डालेंगे।  😋  कटा प्याज़ तवे पर डालकर भूनेंगे। भुने प्याज़ को किनारे करके शिमला मिर्च भूनेंगे और किनारे कर देंगे। अब 1 कटे टमाटर को भून कर तवे के किनारे कर देंगे। 👇  😋 तवे के बीच में 2  चम्मच तेल डालकर गर्म करेंगे फिर टमाटर प्यूरी डालकर भूनेंगे। नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर  भी प्यूरी में डालकर भूनेंगे। कश्मीरी लाल मिर्च और सब्जी मसाला भी तवे पर डालकर भूनेंगे। जब मसाल...

मूँग दाल पकोड़ा ( MOONG DAAL PAKORE )

Image
  मूँग दाल पकोड़ा ( MOONG DAAL PAKORE )  पिसी मूँग दाल  हरी मिर्च  पुदीना पत्ती  धनिया पत्ती  प्याज़  INGREDIENTS- 1 कप मूँग दाल  2 हरी मिर्च बारीक कटा  1 प्याज़ बारीक कटा  अदरक कद्दूकस किया  धनिया पत्ती बारीक कटा  पुदीना पत्ती बारीक कटा  1 उबला आलू बारीक कटा  हल्दी पाउडर  काली मिर्च कुटी हुई  नमक स्वादानुसार  सरसों तेल  HOW TO PREPARE- 👍 मूंग दाल को अच्छे  से धोकर  3  घंटे के लिए भिगो देंगे।  👍 दाल को थोड़े से पानी में दरदरा पीस लेंगे।  👍 पिसे हुए दाल को एक बाउल में निकाल लेंगे।  👍 पिसे दाल में कटा प्याज़, कटी हरी मिर्च, कटी धनिया पत्ती, कटी पुदीना पत्ती, कटा उबला आलू और कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल कर अच्छे से मिलाएंगे।  👍 नमक, हल्दी, कुटी काली मिर्च और 1 चम्मच गर्म सरसों तेल डाल कर सबको मिलाएंगे।  👍 एक कड़ाही में सरसों तेल गर्म करेंगे। गर्म होने के बाद आँच मध्यम कर देंगे। उँगलियों को पानी में डुबोने के बाद मूँग दाल के मिश्रण को ल...