आमड़ा का खट्टा मीठा अचार माइक्रोवेव में ( Sweet, sour and spicy hog plum pickle )
INGREDIENTS-
250 ग्राम आमड़ा / hog plum
1 कटोरी गुड़
2 चम्मच चीनी
1 इंच अदरक कद्दूकस किया
1/4 चम्मच काला नमक
1/4 चम्मच सादा नमक
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
हल्दी पाउडर
हींग पाउडर
1/4 चम्मच गरम मसाला
1 साबूत लाल मिर्च
1/2 चम्मच पाँचफोरन
1 चम्मच घी
1/2 नींबू का रस
1/2 कप गुनगुना पानी
HOW TO COOK-
🍈 आमड़ा को धोकर एक सूखे कपड़े से अच्छे से पोछेंगे। बीच से काट कर दो हिस्सों में कर देंगे।
🍈 एक माइक्रोवेव सेफ बाउल में घी डालकर साबुत लाल मिर्च को तोड़ कर डालेंगे और 1/2 मिनट माइक्रो करेंगे। अब पाँचफोरन डालकर फिर से एक मिनट माइक्रो करेंगे। माइक्रो करने के पहले बाउल को माइक्रोवेव सेफ ढक्कन से ढक देंगे।
🍈 अब कटे हुए आमड़ा को बाउल में डालेंगे। काला नमक, सादा नमक और हींग मिला कर ढक देंगे और 3 मिनट के लिए माइक्रो करेंगे। बंद होने के बाद 5 मिनट माइक्रोवेव में ही रहने देंगे।
🍈 अब लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, गुड़, चीनी, कद्दूकस किया हुआ अदरक और गुनगुना पानी बाउल में डालकर अच्छे से मिलाएंगे और 6 मिनट के लिए माइक्रो करेंगे। बंद होने के बाद बाउल को माइक्रोवेव में ही 10 मिनट रहने देंगे।
🍈 10 मिनट के बाद बाउल को माइक्रोवेव से निकाल कर नींबू का रस मिलाएंगे।
🍈 लीजिये तैयार है चटपटा खट्टा मीठा अचार आमड़ा का। खाने में स्वादिष्ट। इसे परांठे या नमकीन पूरी के साथ सर्व करें।
NOTE -
🍈 माइक्रोवेव में बाउल रखने के बाद ढक्कन लगाना जरूरी है नहीं तो गर्म होने पर सामग्री माइक्रोवेव में छिटक कर गंदा कर देगा।
🍈 पूरा तैयार होने के बाद चम्मच से चख करके देख लेंगे और अपनी पसंद के हिसाब से गुड़ - मिर्च और डालकर मिलायेंगे और फिर से दो मिनट माइक्रो कर लेंगे।
🍈 एक साफ़ और सूखे काँच की शीशी में रख कर एक महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
#hogplum #sweet #sour #pickle #gud #sugar #chilli #salt #microwave #pickle
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about sweet sour and spicy hog plum pickle. readers will like this recipe.
Comments
Post a Comment
If you have any doubts please let me know