अचारी पनीर ( PANEER ACHARI )
अचारी पनीर
( PANEER ACHARI )
250 ग्राम पनीर
6 काजू
1 बड़ा प्याज़ बारीक कटा
5 -6 लहसुन की कलियाँ
एक टुकड़ा अदरक
2 हरी मिर्च
2 टमाटर
2 चम्मच गाढ़ी दही
1 चम्मच बेसन
1 चम्मच अचारी मसाला
1/2 चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर
1 चम्मच कसूरी मेथी
1 चम्मच आम के अचार का मसाला
हींग एक चुटकी
हल्दी पाउडर
धनिया पाउडर
नमक स्वादानुसार
1 चम्मच मक्खन
तेल
HOW TO PREPARE -
✌ पनीर को 1 इंच के टुकड़े में काट लेंगे।
✌ मिक्सी जार में टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन की कलियाँ, काजू और दो टुकड़ा पनीर का डाल कर पीस लेंगे।
✌ कड़ाही गर्म करेंगे और 2 चम्मच तेल और 1 चम्मच मक्खन गर्म करेंगे।
✌ गर्म तेल में बारीक कटा प्याज़ डालेंगे और सुनहरा होने तक भूनेंगे।
✌ भुने प्याज़ में बेसन डाल कर भूनेंगे।
✌ आंच धीमी रखेंगे। टमाटर अदरक लहसुन हरी मिर्च काजू और पनीर का पिसा हुआ पेस्ट कड़ाही में डालेंगे।अच्छे से भूनेंगे।
✌ हल्दी पाउडर, हींग और नमक डालेंगे और अच्छे से मिलाएंगे।
✌ कसूरी मेथी को हथेली से रगड़ कर डालेंगे।
✌ अब दही में कश्मीरी मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर मिला कर अच्छे से फेंट कर कड़ाही में डालेंगे। आंच धीमी ही रखेंगे नहीं तो दही फट जायेगा।
✌ अब अचारी मसाला भी कड़ाही में डाल कर अच्छे से मिलाएंगे।
✌ जब मसाले से तेल अलग होने लगे तब गर्म पानी डालेंगे जितनी इच्छा हो।
✌ ग्रेवी में कटे हुए पनीर को डालेंगे और आम के अचार का मसाला मिलाएंगे।थोड़ी देर पकने के बाद गैस बंद कर देंगे।
✌लीजिये तैयार है अचारी पनीर इसे गर्म पराठे या राइस के साथ सर्व करें। बहुत स्वादिष्ट लगेगा।
NOTE -
✌ दही में धनिया पाउडर और कश्मीरी मिर्च पाउडर मिला कर अच्छे से फेंट कर कड़ाही में डालने से दही नहीं फटेगा।
✌ दही डालते समय आंच धीमी रहनी चाहिए नहीं तो दही फट जायेगा।
#पनीर #अचार #काजू #मेथी #स्वादिष्ट #सब्जी #कुकिंग #फ़ूड #रेसिपी #दही #मसाला
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about achari paneer. all posts published by yehihaijindagi will be appreciated by readers.
Comments
Post a Comment
If you have any doubts please let me know