मिस्सी रोटी ( MISSI ROTI )

 

मिस्सी रोटी 
( MISSI ROTI )





INGREDIENTS-
1 कप गेहूँ का आटा 
1 कप बेसन 
1 प्याज़ बारीक कटा 
1 चम्मच अजवायन 
1 चम्मच कसूरी मेथी 
2 हरी मिर्च बारीक कटा 
धनिया पत्ती बारीक कटा 
अदरक कद्दूकस किया हुआ 
हल्दी पाउडर 
नमक 
घी 
INSTRUCTIONS-
💥 गेहूँ का आटा, बेसन को एक बाउल में छान लेंगे जिससे अच्छे से मिल जाये। 
💥 बारीक कटे प्याज़ को आटे में मिलाएंगे। 
💥 अजवायन को हथेली से रगड़ कर आटे में मिला देंगे। 
💥 कसूरी मेथी को भी हथेली से रगड़ कर मिलाएंगे। 
💥 बारीक कटी मिर्च और धनिया पत्ती को भी आटे में मिलाएंगे। 
💥 कद्दूकस किये हुए अदरक को भी मिलाएंगे। 
💥 हल्दी पाउडर और नमक आवश्यकतानुसार मिलाएंगे। 
💥 एक चम्मच घी भी मिश्रण में डालेंगे और सबको अच्छे से मिलाएंगे। अब थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूथेंगे। 
💥 हथेली में घी लगाकर गुथे आटे पर लगाएंगे और ढक कर 10 मिनट के लिए रख देंगे।
💥 आटे की बराबर लोई बना लेंगे। सूखे आटे की मदद से गोल रोटी बेलेंगे। 
💥 गर्म तवे पर रोटी को डाल कर सेकेंगे। 
💥 घी लगाकर रोटी को दोनों साइड से अच्छे से सेकेंगे। 
💥 इसी तरह से सभी मिस्सी रोटी को तैयार कर लेंगे। तैयार मिस्सी रोटी को सब्जी, चटनी या दही के साथ सर्व करें। बहुत स्वादिष्ट होता है।

#besan #atta #dahi #pyaz #mirch #ghee #nutritious #healthy #ginger 

yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about missi roti. readers will like this recipe. 








Comments

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में