पनीर ब्रेड रोल ( PANEER BREAD ROLL )

 

पनीर ब्रेड रोल 



INGREDIENTS-
6 ब्रेड स्लाइस 
100 ग्राम पनीर 
2 उबले आलू 
1 प्याज़ 
मटर के दाने 
2 हरी मिर्च 
अदरक 
धनिया पत्ती 
1 नींबू 
नमक स्वादानुसार 
तेल तलने के लिए 

HOW TO MAKE-
🍂 ब्रेड स्लाइस के किनारों को काट कर अलग कर देंगे। किनारों को फेकेंगे नहीं, ब्रेड क्रमब्स ( BREAD CRUMBS ) बना लेंगे। 
🍂 पनीर को कद्दूकस कर लेंगे एक बाउल में। उबले आलू को भी कद्दूकस कर लेंगे और पनीर में मिला देंगे। 
🍂 प्याज़ को बारीक काट कर पनीर में मिला देंगे। 
🍂 मटर के दानों को उबाल कर पनीर में मिला देंगे। 
🍂 हरी मिर्च को बारीक काट कर पनीर में मिला देंगे। 
🍂 अदरक कद्दूकस करके पनीर मिला देंगे। 
🍂 धनिया पत्ती को बारीक काट कर पनीर में मिला देंगे। 
🍂 नींबू का रस निकाल कर पनीर में डालेंगे। 
🍂 नमक मिलाएंगे और सभी सामग्री को अच्छे से मिला देंगे। 
🍂 एक बाउल में पानी लेंगे और उसमें ब्रेड स्लाइस को डुबोकर निकाल लेंगे।हथेली से दबाकर ब्रेड से पानी निकाल देंगे और पनीर के मिश्रण को ब्रेड पर रख कर ब्रेड को चारों तरफ से दबा देंगे। रोल का शेप देंगे हथेली से दबाकर। 👇

पनीर रोल 


🍂 एक कड़ाही में तेल गर्म करेंगे। गर्म तेल में एक एक करके रोल डालेंगे। एक बार में दो या तीन रोल ही कड़ाही में डालेंगे नहीं तो टूटने लगेगा। रोल को तेल में डालने के बाद आँच माध्यम कर देंगे और सुनहरा होने तक रोल को उलट पलट कर सेकेंगे। 
🍂 सुनहरा होने के बाद रोल को पेपर नैपकिन पर निकाल लेंगे, जिससे एक्स्ट्रा तेल निकल जाये। ऐसे ही सभी रोल को तल लेंगे। 
🍂 लीजिये तैयार है गर्मागर्म स्वादिष्ट पनीर रोल। इसे हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें। 
NOTE-
🍂 आप अगर डीप फ्राई नहीं करना चाहते हैं तो ब्रेड पर बटर लगा लें और तब पनीर के मिश्रण को रख कर हथेली से दबाकर रोल को शेप दें। रोल के ऊपर फिर से बटर लगाकर ओवन में 180 डिग्री पर सेकें। थोड़ी थोड़ी देर पर रोल को पलट दें जिससे चारों तरफ से अच्छे से सिक जाये।  

#bread #paneer #roll #yummy #crispy #healthy #tasty #snacks #baked 

yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about paneer bread roll. readers will like this recipe.
 









Comments

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में