स्वादिष्ट पालक मूंग दाल सब्जी ( TASTY PALAK MOONG DAL SABJI )

 

स्वादिष्ट पालक मूंग दाल सब्जी 
TASTY PALAK MOONG DAL SABJI
 



INGREDIENTS FOR KATLI-
1 मूंग दाल 
1 कप पालक के नरम पत्ते 
2 हरी मिर्च 
हल्दी पाउडर 
1 चम्मच तेल 
2 & 1/2 कप पानी 
1/4 चम्मच बेकिंग सोडा 
नमक स्वादानुसार 

HOW TO MAKE KATLI-
💢 धुली मूँग दाल को पानी से अच्छे से धोकर 3 घंटे के लिए भिगो कर रख देंगे। 
💢 पालक के पत्तों को धोकर साफ कर लेंगे और हरी मिर्च के साथ मिक्सी में पीस लेंगे। 💢 धुली मूंग दाल को भी पानी के साथ मिक्सी में बारीक पीस लेंगे। 
💢 मूंग दाल के पेस्ट में पालक का पेस्ट डाल कर अच्छे से मिला लेंगे। 
💢 मिश्रण में नमक, हल्दी पाउडर और तेल डाल कर अच्छे से मिला लेंगे। ढक कर 1/2 घंटे के लिए रख देंगे। 
💢 मिश्रण में ढाई कप पानी मिलाएंगे और बेकिंग सोडा भी मिला देंगे। 
💢 अब एक कड़ाही में दो बूँद तेल लगा कर गैस पर गर्म होने के लिए रखेंगे। गर्म कड़ाही में मिश्रण को डालकर लगातार चलायेंगे। आंच मीडियम रखेंगे। जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तब गैस बंद कर देंगे। 
💢 एक तेल लगे प्लेट पर मिश्रण को फैला देंगे 1/2 इंच की मोटाई में। 10 मिनट के लिए ठंढा होने देंगे। 
💢 मनचाहे आकर में कतली काट लेंगे। 

मूंग दाल और पालक पिसा हुआ 


पालक मूंग दाल कतली


INGREDIENTS FOR GRAVY-

2 प्याज़ 

2 टमाटर 

लाल मिर्च पाउडर 

1 चम्मच लहसुन अदरक पेस्ट 

हल्दी पाउडर 

नमक स्वादानुसार 

हींग 

1 चम्मच धनिया पाउडर 

1/4 चम्मच गरम मसाला 

1/2 कप दही 

तेल 

जीरा 

HOW TO MAKE GRAVY-

💢 प्याज़ को बारीक काट लेंगे। 

💢 टमाटर, हरी मिर्च का पेस्ट बना लेंगे। उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट मिला देंगे।

💢 दही को अच्छे से फेंट लेंगे और उसमें धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिला देंगे। 

💢 कड़ाही गर्म होने पर तेल डालेंगे। गर्म तेल में जीरा डालेंगे। जीरा पट पटाने लगे तब बारीक कटा प्याज़ डालेंगे और सुनहरा होने तक भूनेंगे। 

💢 अब टमाटर, अदरक लहसुन और हरी मिर्च के पेस्ट को कड़ाही में डालेंगे। नमक और  हल्दी पाउडर भी डालेंगे और आंच धीमी कर देंगे। जब मसाला में से तेल अलग होने लगे तब दही डालेंगे और धीमी आंच पर थोड़ी देर भूनेंगे। 

💢 अब भुने मसाले में एक गिलास गुनगुना पानी डालेंगे। उबाल आने पर मूंग दाल पालक की कतली और गरम मसाला डालेंगे और 3 - 4 मिनट धीमी आंच पर पकाएंगे फिर गैस बंद कर देंगे।  

💢 मूंग दाल पालक की स्वादिष्ट सब्जी तैयार है। इसे गर्मागर्म रोटी या चावल के साथ सर्व करें। बहुत स्वादिष्ट लगती है खाने में। 

NOTE-

💢 मूंग दाल पालक के मिश्रण को कड़ाही में पकाते समय ध्यान देना होगा की मिश्रण बहुत गाढ़ा नहीं हो नहीं तो नरम कतली नहीं बनेगी। 

💢 दही को मसाले के साथ भूनने के पहले उसे अच्छी तरह फेंट कर उसमें धनिया पाउडर जरूर मिला दे नहीं तो मसाले में डालते ही दही फट जायेगा। 


#palak #moong dal #sabji #katli #tasty #cooking #food #easy recipe #recipe of the day

yehihaijindagi.blogspot.com

yehihaijindagi writes about swadisht palak moong dal sabji. all recipes posted by yehihaijindagi will be appreciated by readers.


Comments

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में