वेजिटेबल पोहा ( VEGETABLE POHA )
वेजिटेबल पोहा ( VEGETABLE POHA ) INGREDIENTS- 2 कप पोहा / चिवड़ा / चूड़ा 1 प्याज़ 1 गाजर 1 आलू 1/2 कप मटर के दाने 1/4 कप फूल गोभी 2 हरी मिर्च करी पत्ता 1 नींबू 1/4 कप मूँगफली एक टुकड़ा अदरक 1 चम्मच चना दाल 1 चम्मच उड़द दाल हल्दी पाउडर हींग पाउडर राई नमक स्वादानुसार तेल / घी धनिया पत्ती HOW TO COOK- ☺ पोहा को 2 -3 बार पानी से अच्छे से धो कर 10 मिनट के लिए ढक कर रख देंगे। ☺ प्याज को बारीक लच्छे में काट लेंगे। हरी मिर्च को बीच से चीरा लगा देंगे। ☺ करी पत्ता को अच्छे से धो लेंगे। ☺ गोभी को धोकर काट लेंगे। ☺ गाजर को धो कर छील लेंगे और छोटे टुकड़ों में काट लेंगे। ☺ आलू को धोकर छील लेंगे और छोटे टुकड़ों में काट लेंगे। ☺ अदरक कद्दूकस कर लेंगे। धनिया पत्ती को धोकर काट लेंगे। ☺ गैस पर कड़ाही गर्म होने के लिए रखेंगे। गर्म होने पर तेल / घी डालेंगे और मूँगफली को तल कर निकाल लेंगे। ☺ अब कड़ाही में राई डालेंगे। चना दाल और उड़द दाल ...