चटपटा मसालेदार आलू

 


चटपटा मसालेदार आलू 

INGREDIENTS-

200 ग्राम आलू 

1 चम्मच सौंफ 

1 चम्मच जीरा 

1 चम्मच साबुत धनिया 

2 लाल मिर्च 

1/4 चम्मच कुटी काली मिर्च 

6 -7 लहसुन की कलियाँ 

अमचूर पाउडर 

हल्दी पाउडर 

नमक स्वादानुसार 

हींग 

सरसों तेल 


HOW TO PREPARE -

🥔 आलू को धोकर उबाल लेंगे। ठंडा होने पर छील लेंगे और बड़े बड़े टुकड़ों में काट लेंगे। 

🥔 धनिया, सौंफ, जीरा, लाल मिर्च को गर्म तवे पर भून लेंगे। ठंढा होने पर लहसुन की कलियों के साथ बारीक कूट लेंगे। 

🥔 कड़ाही गर्म होने के लिए गैस पर रखेंगे। सरसों तेल डालेंगे कड़ाही में। तेल गर्म होने पर उबले कटे आलू डालेंगे और तेज आँच पर सुनहरा होने तक भूनेंगे। 

🥔 आलू सुनहरा होने के बाद आंच धीमी कर देंगे और भुने कूटे मसालों को आलू पर डाल कर मिलाएंगे। हींग, नमक, हल्दी पाउडर और अमचूर पाउडर भी डाल कर अच्छे से मिलाएंगे। धीमी आँच पर 5 मिनट रखेंगे। गैस बंद कर देंगे। 

🥔 तैयार है चटपटा मसालेदार आलू। इसे पूरी पराठे के सात खा सकते हैं बहुत स्वादिष्ट लगेगा। 

🥔 आप चाहें तो गर्मागर्म चाय के साथ भी सर्व कर सकते हैं। 

🥔 इसे आप ब्रेड के बीच दबा कर भी सर्व कर सकते हैं। 

🥔 इसे बनाने में टाइम भी ज्यादा नहीं लगता है। 

🥔 बच्चों के लिए बनाते समय लाल मिर्च की मात्रा कम कर दीजिये या नहीं डालिये। 

🥔 अमचूर के बदले नींबू का रस भी डाल सकते हैं। 

#aloo #masaledar #chatpata #sabji #cooking #food #easyrecipe #tasty #tangy #spicy #crispy 

yehihaijindagi.blogspot.com

yehihaijindagi writes about chatpata masaledar aloo. readers will appreciate this recipe. 



Comments

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में