वेजिटेबल पोहा ( VEGETABLE POHA )

 

वेजिटेबल पोहा 
( VEGETABLE POHA )

INGREDIENTS-
2 कप पोहा / चिवड़ा / चूड़ा 
1 प्याज़
1 गाजर 
1 आलू 
1/2 कप मटर के दाने 
1/4 कप फूल गोभी 
2 हरी मिर्च 
करी पत्ता 
1 नींबू 
1/4 कप मूँगफली 
एक टुकड़ा अदरक 
1 चम्मच चना दाल 
1 चम्मच उड़द दाल
हल्दी पाउडर 
हींग पाउडर 
राई 
नमक स्वादानुसार 
तेल / घी 
धनिया पत्ती 

HOW TO COOK-
☺ पोहा को 2 -3 बार पानी से अच्छे से धो कर 10 मिनट के लिए ढक कर रख देंगे। 
☺ प्याज को बारीक लच्छे में काट लेंगे। हरी मिर्च को बीच से चीरा लगा देंगे। 
☺ करी पत्ता को अच्छे से धो लेंगे। 
☺ गोभी को धोकर काट लेंगे। 
☺ गाजर को धो कर छील लेंगे और छोटे टुकड़ों में काट लेंगे। 
☺ आलू को धोकर छील लेंगे और छोटे टुकड़ों में काट लेंगे। 
☺ अदरक कद्दूकस कर लेंगे। धनिया पत्ती को धोकर काट लेंगे। 
☺ गैस पर कड़ाही गर्म होने के लिए रखेंगे। गर्म होने पर तेल / घी डालेंगे और मूँगफली को तल कर निकाल लेंगे। 
☺ अब कड़ाही में राई डालेंगे। चना दाल और उड़द दाल भी डालकर सुनहरा होने तक भूनेंगे। 
☺ हरी मिर्च, करी पत्ता और अदरक डालेंगे अब। कटा प्याज़, हींग और हल्दी पाउडर भी डाल देंगे। प्याज़ के सुनहरा होने तक भूनेंगे धीमी आँच पर। 
☺ प्याज़ सुनहरा होने के बाद आलू, गोभी, गाजर और मटर को डाल कर अच्छे से मिलाकर ढक देंगे। 
☺ आलू और मटर जब गल जाये तब पोहा और नमक डालेंगे और सब्जी के साथ अच्छे से मिलाएंगे। अब बिना ढ़के 5 -6 मिनट तक धीमी आँच पर पकाएंगे। गैस बंद कर देंगे।
☺ नींबू का रस और धनिया पत्ती मिलाएंगे पोहा में। पोहा को अच्छे से मिलाकर गर्मागर्म सर्व करें। पोहा को चाय या चटनी के साथ सर्व करें। 
☺ पोहा में आप अपने पसंद की सब्जी डाल सकते हैं। पोहा खाने में स्वादिष्ट होता है। 
 
#poha #chuda #vegetable #tasty #easy recipe #cooking #food #breakfast 

yehihaijindagi.blogpost.com
yehihaijindagi writes about vegetable poha. readers will like this recipe.



Comments

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में