दलिया मटर पुलाव ( DALIA MATAR PULAO )
दलिया मटर पुलाव ( DALIA MATAR PULAO )
INGREDIENTS-
1 कप गेहूँ का दलिया
1 कप मटर के दाने
1 प्याज़
1 आलू
1 टुकड़ा अदरक
करी पत्ता
1 नींबू
1 हरी मिर्च
नमक स्वादानुसार
हल्दी पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
गरम मसाला
जीरा
घी
धनिया पत्ती
HOW TO COOK -
🍛 मटर के दानों को धो लेंगे। करी पत्ता साफ़ कर लेंगे।
🍛 अदरक और हरी मिर्च कूट लेंगे।प्याज़ को बारीक काट लेंगे।
🍛 आलू को धोकर छील लेंगे और छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।
🍛 गैस पर कूकर गर्म करेंगे और घी डालेंगे। गर्म घी में जीरा डालेंगे। जीरा पट पटाने लगे तब बारीक कटा प्याज़ डालेंगे।करी पत्ता भी डाल देंगे। कूटे हुए मिर्च और अदरक को भी डाल देंगे। आँच धीमी कर देंगे।
🍛 प्याज़ जब सुनहरा भून जाये तब मटर के दाने और आलू के टुकड़ों को भी डाल देंगे। नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर भी मिला देंगे और 5 मिनट धीमी आँच पर भूनेंगे।
🍛 अब दलिया और गरम मसाला डाल कर 5 मिनट भूनेंगे। 5 मिनट भूनने के बाद 2 कप गुनगुना पानी डालेंगे और ढक्कन लगा देंगे।
🍛 2 या 3 सीटी के बाद गैस बंद कर देंगे।
🍛 10 मिनट के बाद ढक्कन खोल कर नींबू का रस और कटी हुई धनिया पत्ती मिलाएंगे। दलिया मटर पुलाव तैयार है सर्व करने के लिए। इसे बनाना बहुत आसान है।
🍛 दलिया मटर पुलाव बहुत स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है। यह सुपाच्य होता है।
#dalia #pulao #peas #tasty #healthy #cooking #food #recipe #easy recipe
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about dalia peas pulao. readers will like this recipe.
Comments
Post a Comment
If you have any doubts please let me know