वेजिटेबल कोफ्ता करी ( VEG KOFTA CURRY )
वेजिटेबल कोफ्ता करी
( VEG KOFTA CURRY )
INGREDIENTS FOR KOFTA-
1/2 कप पनीर
1/4 छोटा शिमला मिर्च
1 आलू
1 गाजर
4 फूल फूलगोभी के
1/4 कप मटर
2 हरी मिर्च
1 टुकड़ा अदरक
काली मिर्च पाउडर
1/4 चम्मच गरम मसाला
1/2 नींबू का रस
धनिया पत्ती
नमक स्वादानुसार
1/2 कप ब्रेड क्रम्ब्स
तेल तलने के लिए
HOW TO MAKE KOFTAS-
💢 आलू, फूलगोभी, गाजर, मटर को स्टीमर में 10 मिनट के लिए भाप देंगे। सभी सब्जियों को दरदरा मैश कर लेंगे।
💢 मिश्रण में शिमला मिर्च और अदरक को कद्दूकस करके मिला देंगे।
💢 हरी मिर्च और धनिया पत्ती को बारीक काट कर मिला देंगे।
💢 पनीर कद्दूकस करके मिला देंगे।
💢 नींबू का रस और नमक भी मिला देंगे।
💢 काली मिर्च पाउडर और गरम मसाला भी मिला देंगे।
💢 सभी मिश्रण को अच्छे से मिला कर मनचाहे साइज की गोली बना लेंगे।
💢 एक प्लेट में ब्रेड क्रम्ब्स डालेंगे और सभी गोली को उसमें अच्छे से लपेटेंगे। 10 मिनट के लिए सभी गोली को फ्रीज में सेट होने के लिए रख देंगे।
💢 एक कड़ाही में तेल गर्म करेंगे और सभी गोलियों को सुनहरा होने तक तलेंगे। कड़ाही में एक बार में 4 -5 से ज्यादा गोली नहीं डालेंगे नहीं तो टूट जायेंगे। तल कर पेपर नैपकिन पर रखेंगे।
INGREDIENTS FOR CURRY-
8 काजू
1/2 चम्मच खसखस
2
1 प्याज़
2 हरी मिर्च
7 लहसुन की कली
1 टुकड़ा अदरक
1 टुकड़ा दालचीनी
1 बड़ी इलायची
5 लौंग
5 काली मिर्च
1 तेजपत्ता
जीरा
हींग
हल्दी पाउडर
धनिया पाउडर
जीरा पाउडर
कसूरी मेथी
नमक स्वादानुसार
गरम मसाला
1 चम्मच क्रीम
मक्खन + तेल
HOW TO MAKE CURRY-
💢 काजू और खसखस को गरम पानी में 1/2 घंटे के लिए भिगोयेंगे। फिर मिक्सी में बारीक पेस्ट बना लेंगे। एक बाउल में निकाल लेंगे।
💢 अब मिक्सी में प्याज़, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को पीस लेंगे।बाउल में निकाल लेंगे।
💢 मिक्सी में टमाटर भी पीस लेंगे।बाउल में निकाल लेंगे।
💢 कड़ाही गर्म करके मक्खन और तेल डालेंगे। गर्म होने पर जीरा डालेंगे। अब तेजपत्ता डालेंगे। दालचीनी, लौंग, काली मिर्च और बड़ी इलायची डालेंगे।
💢 पिसा हुआ प्याज़ डालकर भूनेंगे। नमक भी मिला देंगे।आंच धीमी रखेंगे।
💢 प्याज़ अच्छे से भून जाये तब टमाटर प्यूरी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हींग और हल्दी पाउडर डालेंगे और अच्छे से भूनेंगे जब तक तेल न छोड़ दे मसाला।धीमी आंच पर भूनेंगे।
💢 अब काजू और खसखस का पेस्ट डालकर भूनेंगे। जब भून कर ख़ुश्बू आने लगे तब आवश्यकतानुसार गुनगुना पानी डाल कर ग्रेवी पकाएंगे।
💢 ग्रेवी में कसूरी मेथी को हथेली से पाउडर करके डालेंगे।
💢 जब ग्रेवी में उबाल आने लगे तब गरम मसाला डालकर गैस बंद कर देंगे। गर्म ग्रेवी में कोफ्ता नहीं डालेंगे नहीं तो टूट जायेगा।
💢 एक सर्विस बाउल में ग्रेवी डालेंगे और कोफ्ते को बीच से काट कर ग्रेवी पर रखेंगे।
💢 ऊपर से क्रीम से डेकोरेट करेंगे।
💢 तैयार है बेहद स्वादिष्ट वेजिटेबल कोफ्ता करी।गर्मागर्म वेज कोफ्ता करी को पराठे, जीरा राइस या मटर पुलाव के साथ सर्व कीजिये।
नोट -
💢 तलते समय एक बार में 4 -5 कोफ्ते ही गर्म तेल में तलने के लिए डालिये नहीं तो टूट जायेंगे कोफ्ते।
💢 गर्म ग्रेवी में कोफ्तों को नहीं डालें नहीं तो टूट जायेंगे। बाउल में पहले ग्रेवी डालें तब कोफ्तों को डालें।
#gravy #vegetables #mixed #kofta #yummy #cooking #recipe #food #tasty
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about veg kofta curry. all recipes posted by yehihaijindagi will be appreciated by readers.
मैंने ये रेसिपी कल ही बनाई और वो सबको बहुत पसंद आई | कोफ़्ते बहुत ही अच्छे बने मेँ ये रेसिपी दोबारा ज़रूर बनाउंगी |
ReplyDeletehttps://bestpricebuys.com/
Followed on Pinterest
DeleteThanku very much 🙏
ReplyDeleteहौसला बढ़ाने के लिए शुक्रिया 🙏