वेजिटेबल कोफ्ता करी ( VEG KOFTA CURRY )

 

वेजिटेबल कोफ्ता करी 
( VEG KOFTA CURRY )

INGREDIENTS FOR KOFTA-
1/2 कप पनीर 
1/4 छोटा शिमला मिर्च 
1 आलू 
1 गाजर 
4 फूल फूलगोभी के 
1/4 कप मटर 
2 हरी मिर्च 
1 टुकड़ा अदरक 
काली मिर्च पाउडर 
1/4 चम्मच गरम मसाला 
1/2 नींबू का रस 
धनिया पत्ती 
नमक स्वादानुसार 
1/2 कप ब्रेड क्रम्ब्स 
तेल तलने के लिए 

HOW TO MAKE KOFTAS-
💢 आलू, फूलगोभी, गाजर, मटर को स्टीमर में 10 मिनट के लिए भाप देंगे। सभी सब्जियों को दरदरा मैश कर लेंगे।  
💢 मिश्रण में शिमला मिर्च और अदरक को कद्दूकस करके मिला देंगे।  
💢 हरी मिर्च और धनिया पत्ती को बारीक काट कर मिला देंगे। 
💢 पनीर कद्दूकस करके  मिला देंगे। 
💢 नींबू का रस और नमक भी मिला देंगे। 
💢 काली मिर्च पाउडर और गरम मसाला भी मिला देंगे।  
💢 सभी मिश्रण को अच्छे से मिला कर मनचाहे साइज की गोली बना लेंगे।  
💢 एक प्लेट में ब्रेड क्रम्ब्स डालेंगे और सभी गोली को उसमें अच्छे से लपेटेंगे। 10 मिनट के लिए सभी गोली को फ्रीज में सेट होने के लिए रख देंगे। 
💢 एक कड़ाही में तेल गर्म करेंगे और सभी गोलियों को सुनहरा होने तक तलेंगे। कड़ाही में एक बार में 4 -5 से ज्यादा गोली नहीं डालेंगे नहीं तो टूट जायेंगे। तल कर पेपर नैपकिन पर रखेंगे। 

INGREDIENTS FOR CURRY-
8 काजू 
1/2 चम्मच खसखस
2  
1 प्याज़ 
2 हरी मिर्च 
7 लहसुन की कली 
1 टुकड़ा अदरक 
1 टुकड़ा दालचीनी 
1 बड़ी इलायची 
5 लौंग 
5 काली मिर्च 
1 तेजपत्ता 
जीरा 
हींग 
हल्दी पाउडर 
धनिया पाउडर
जीरा पाउडर  
कसूरी मेथी 
नमक स्वादानुसार 
गरम मसाला 
1 चम्मच क्रीम 
मक्खन + तेल 

HOW TO MAKE CURRY-
💢 काजू और खसखस को गरम पानी में 1/2 घंटे के लिए भिगोयेंगे। फिर मिक्सी में बारीक पेस्ट बना लेंगे। एक बाउल में निकाल लेंगे। 
💢 अब मिक्सी में प्याज़, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को पीस लेंगे।बाउल में निकाल लेंगे।  
💢 मिक्सी में टमाटर भी पीस लेंगे।बाउल में निकाल लेंगे।  
💢 कड़ाही गर्म करके मक्खन और तेल डालेंगे। गर्म होने पर जीरा डालेंगे। अब तेजपत्ता डालेंगे। दालचीनी, लौंग, काली मिर्च और बड़ी इलायची डालेंगे। 
💢 पिसा हुआ प्याज़ डालकर भूनेंगे। नमक भी मिला देंगे।आंच धीमी रखेंगे।  
💢 प्याज़ अच्छे से भून जाये तब टमाटर प्यूरी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हींग और हल्दी पाउडर डालेंगे और अच्छे से भूनेंगे जब तक तेल न छोड़ दे मसाला।धीमी आंच पर भूनेंगे।  
💢 अब काजू और खसखस का पेस्ट डालकर भूनेंगे। जब भून कर ख़ुश्बू आने लगे तब आवश्यकतानुसार गुनगुना पानी डाल कर ग्रेवी पकाएंगे।
💢 ग्रेवी में कसूरी मेथी को हथेली से पाउडर करके डालेंगे। 
💢 जब ग्रेवी में उबाल आने लगे तब गरम मसाला डालकर गैस बंद कर देंगे। गर्म ग्रेवी में कोफ्ता नहीं डालेंगे नहीं तो टूट जायेगा। 
💢 एक सर्विस बाउल में ग्रेवी डालेंगे और कोफ्ते को बीच से काट कर ग्रेवी पर रखेंगे। 
💢 ऊपर से क्रीम से डेकोरेट करेंगे। 
💢 तैयार है बेहद स्वादिष्ट वेजिटेबल कोफ्ता करी।गर्मागर्म वेज कोफ्ता करी को पराठे, जीरा राइस या मटर पुलाव के साथ सर्व कीजिये। 

नोट - 
💢 तलते समय एक बार में 4 -5 कोफ्ते ही गर्म तेल में तलने के लिए डालिये नहीं तो टूट जायेंगे कोफ्ते। 
💢 गर्म ग्रेवी में कोफ्तों को नहीं डालें नहीं तो टूट जायेंगे। बाउल में पहले ग्रेवी डालें तब कोफ्तों को डालें। 
#gravy #vegetables #mixed #kofta #yummy #cooking #recipe #food #tasty

yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about veg kofta curry. all recipes posted by yehihaijindagi will be appreciated by readers.








Comments

  1. मैंने ये रेसिपी कल ही बनाई और वो सबको बहुत पसंद आई | कोफ़्ते बहुत ही अच्छे बने मेँ ये रेसिपी दोबारा ज़रूर बनाउंगी |
    https://bestpricebuys.com/

    ReplyDelete
  2. Thanku very much 🙏
    हौसला बढ़ाने के लिए शुक्रिया 🙏

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में