मिक्स्ड वेजिटेबल पोहा ( MIXED VEGETABLE POHA )
मिक्स्ड वेजिटेबल पोहा
( MIXED VEGETABLE POHA )
INGREDIENTS
INGREDIENTS -
2 कप मोटा पोहा
1 आलू कटा हुआ
1 प्याज़ लच्छे में कटा हुआ
2 हरी मिर्च
1 टुकड़ा अदरक कुटा हुआ
1/4 कप हरी मटर के दाने
1/4 कप गाजर कटा हुआ
फूलगोभी
1 नींबू का रस
करी पत्ता
धनिया पत्ती बारीक कटा हुआ
राई
हल्दी
नमक स्वादानुसार
1/2 चम्मच चीनी
HOW TO COOK -
🍲 पोहा को साफ़ करके दो तीन बार पानी से धोकर एक छलनी में डाल देंगे। अब पोहा में नमक और चीनी मिला देंगे। 10 मिनट के लिए ढँक कर रखेंगे।
🍲 आलू और गाजर को छोटे काट लेंगे।
🍲 मिर्च को बीच से चीरा लगा कर दो भाग में कर देंगे।प्याज़ को लच्छे में काट लेंगे।
🍲 अदरक को कूट लेंगे। नींबू का रस निकाल लेंगे।
🍲 फूल गोभी को अच्छे से धोकर छोटे फूल काट लेंगे।
🍲 मूँगफली को कड़ाही में भून लेंगे।
🍲 कड़ाही में तेल गर्म करेंगे और राई डालेंगे।राई पटपटाने लगे तब हरी मिर्च और करी पत्ता डालेंगे।
🍲 अब प्याज़ के लच्छे डालेंगे कड़ाही में और कूटा हुआ अदरक भी डालेंगे।
🍲 प्याज़ जब सुनहरा हो जाये तब आलू, फूलगोभी, गाजर और मटर डालेंगे। पलटे से सबको मिलाकर नमक ( थोड़ा सा ) और हल्दी डालेंगे। ढँक देंगे। बीच बीच में चलाते रहेंगे।
🍲 जब सब्जी गल जाये तब पोहा और धनिया पत्ती डालेंगे। सबको अच्छे से मिलाकर फिर से 5 मिनट के लिए ढँक देंगे।
🍲 5 मिनट के बाद पलटे से पोहा को चलायेंगे जिससे सभी सामग्री अच्छे से मिल जाये। गैस बंद कर देंगे।
🍲 पोहा में नींबू का रस मिलाएंगे। सर्व करने से पहले मूँगफली मिलाएंगे और हरी चटनी के साथ करेंगे।
नोट -
🍲 सब्जी पकाते समय थोड़ा सा ही नमक डालेंगे क्योंकि भींगे पोहा में पहले से नमक मिलाया गया है।
🍲 सब्जी अपनी पसंद के हिसाब से ले सकते हैं।
#mixedvegetable #poha #cookingrecipe #yummyfood #easyrecipe #mixedvegpoha
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about mixed vegetables poha. Readers will like this recipe.
Easy and healthy breakfast. I like it very much. M.thakur.
ReplyDeleteThanku
DeleteI HOPE THAT YOU CONTINUE TO EMBRACE CREATIVITY IN CULINARY SKILLS, AND UTILIZE IT IN YOUR FUTURE WORKS FOR AS LONG AS POSSIBLE.
ReplyDeleteFANTASTIC SNACK AND IMMENSELY TASTY TOO.
Thanks
Delete