मिक्स्ड वेजिटेबल पोहा ( MIXED VEGETABLE POHA )




 
मिक्स्ड वेजिटेबल पोहा
 ( MIXED VEGETABLE POHA )


INGREDIENTS



INGREDIENTS -
2 कप मोटा पोहा
1 आलू कटा हुआ 
1 प्याज़ लच्छे में कटा हुआ 
2 हरी मिर्च 
1 टुकड़ा अदरक कुटा हुआ 
1/4 कप हरी मटर के दाने 
1/4 कप गाजर कटा हुआ 
फूलगोभी 
1 नींबू का रस 
करी पत्ता 
धनिया पत्ती बारीक कटा हुआ 
राई 
हल्दी 
नमक स्वादानुसार 
1/2 चम्मच चीनी 

HOW TO COOK -
🍲  पोहा को साफ़ करके दो तीन बार पानी से धोकर एक छलनी में डाल देंगे। अब पोहा में नमक और चीनी मिला देंगे। 10 मिनट के लिए ढँक कर रखेंगे। 
🍲  आलू और गाजर को छोटे  काट  लेंगे।   
🍲  मिर्च को बीच से चीरा लगा कर दो भाग में कर देंगे।प्याज़ को लच्छे में काट लेंगे।  
🍲  अदरक को कूट लेंगे। नींबू का रस निकाल लेंगे। 
🍲  फूल गोभी को अच्छे से धोकर छोटे फूल काट लेंगे। 
🍲  मूँगफली को कड़ाही में भून लेंगे। 
🍲  कड़ाही में तेल गर्म करेंगे और राई डालेंगे।राई पटपटाने लगे तब हरी मिर्च और करी पत्ता डालेंगे।  
🍲  अब प्याज़ के लच्छे डालेंगे कड़ाही में और कूटा हुआ अदरक भी डालेंगे। 
🍲  प्याज़ जब सुनहरा हो जाये तब आलू, फूलगोभी, गाजर और मटर डालेंगे। पलटे से सबको मिलाकर नमक ( थोड़ा सा ) और हल्दी डालेंगे। ढँक देंगे। बीच बीच में चलाते रहेंगे। 
🍲 जब सब्जी गल जाये तब पोहा और धनिया पत्ती डालेंगे। सबको अच्छे से मिलाकर फिर से 5 मिनट के लिए ढँक देंगे। 
🍲  5 मिनट के बाद पलटे से पोहा को चलायेंगे जिससे सभी सामग्री अच्छे से मिल जाये। गैस बंद कर देंगे। 
🍲  पोहा में नींबू का रस मिलाएंगे। सर्व करने से पहले मूँगफली मिलाएंगे और हरी चटनी के साथ करेंगे। 

नोट -
🍲  सब्जी पकाते समय थोड़ा सा ही नमक डालेंगे क्योंकि भींगे पोहा में पहले से नमक मिलाया गया है। 
🍲  सब्जी अपनी पसंद के हिसाब से ले सकते हैं। 

#mixedvegetable #poha #cookingrecipe #yummyfood #easyrecipe #mixedvegpoha 

yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about mixed vegetables poha. Readers will like this recipe.


 




Comments

  1. Easy and healthy breakfast. I like it very much. M.thakur.

    ReplyDelete
  2. I HOPE THAT YOU CONTINUE TO EMBRACE CREATIVITY IN CULINARY SKILLS, AND UTILIZE IT IN YOUR FUTURE WORKS FOR AS LONG AS POSSIBLE.
    FANTASTIC SNACK AND IMMENSELY TASTY TOO.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में