वेजिटेबल कटलेट ( VEGETABLE CUTLET )
VEGETABLE CUTLET
INGREDIENTS
STEAMED & MIXED
INGREDIENTS -
2 आलू
1 गाजर
1 चुकंदर
1 प्याज़
1 कटोरी पोहा
1/2 कटोरी कॉर्न
1/2 कटोरी फूल गोभी
1/2 कटोरी मटर
1/2 कटोरी मूंगफली
2 हरी मिर्च
1 नींबू
धनिया पत्ती
एक टुकड़ा अदरक
1/4 चम्मच गरम मसाला
2 चम्मच कोर्नफ्लॉर
सूजी
नमक स्वादानुसार
तेल
HOW TO COOK -
🍠 सभी सब्जी को धोकर काट लेंगे और स्टीम करेंगे।
🍠 मूंगफली सूखी कड़ाही में भूनेंगे फिर दरदरा कूट लेंगे।
🍠 धनिया पत्ती को बारीक काट लेंगे।
🍠 प्याज़, हरी मिर्च और अदरक को बारीक काट लेंगे।
🍠 पोहा को धोकर फूलने देंगे।
🍠 एक बाउल में स्टीम किये हुए सभी सब्जी को डालकर मैश कर लेंगे।
🍠 मैश किये हुए सब्जी में नमक, धनिया पत्ती, भीगा पोहा, कटा प्याज़, कटी हरी मिर्च, नींबू का रस, कूटी मूँगफली और गरम मसाला मिलाएंगे।
🍠 सब्जियों के मिश्रण में एक चम्मच गर्म तेल भी मिलाएंगे।
🍠 सब्जियों के मिश्रण को 10 -12 बराबर हिस्सों में बाट लेंगे और मनचाहा आकार देंगे।
🍠 एक कटोरी में कोर्नफ्लॉर और पानी डालकर पतला घोल बनाएंगे। नमक मिला देंगे।
🍠 एक प्लेट में सूजी डालेंगे।
🍠 कटलेट को कोर्नफ्लॉर के घोल में डालेंगे, निकाल कर सूजी की पतले परत में लपेटेंगे और एक साफ़ प्लेट रखेंगे। सभी कटलेट को ऐसे ही तैयार करेंगे।
🍠 प्लेट को फ्रिज में आधे घंटे के लिए रखेंगे जिससे कटलेट अच्छे से सेट हो जाये और तलने के समय फटे नहीं।
🍠 आधे घंटे के बाद फ्रिज में से कटलेट निकाल कर गर्म तेल में तलेंगे या नॉन स्टिक पैन में सेकेंगे। सुनहरा होने पर टिश्यू पेपर में निकाल लेंगे।
🍠 तैयार है स्वादिष्ट वेजिटेबल कटलेट। इसे हरी चटनी या सॉस के साथ करें।
NOTE -
1 - कटलेट तलने के लिए तेल अच्छा गर्म होना चाहिए नहीं तो कटलेट तेल में फैल जायेगा।
2 - तलते समय दो से ज्यादा कटलेट कड़ाही में नहीं डालें नहीं तो कटलेट टूट जायेगा।
3 - कटलेट को पहले से गर्म ओवन में 180 डिग्री पर भी बना सकते हैं।ओवन में डालने के पहले तरफ़ थोड़ा सा तेल लगाएंगे।
#vegetable #cutlet #mixedvegetable #cooking #snacks #recipes #recipeoftheday #crispy #yummy
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about vegetable cutlet. all recipes posted by yehihaijindagi will be appreciated by readers. readers will like this recipe.
Wonderful preparation. Madhuri Thakur
ReplyDeleteThanku
DeleteYOU MANAGE TO GO ABOVE AND BEYOND FOR EVERY PIECE OF BLOGSPOT THAT YOU DO.
ReplyDeleteA PALATABLE SNACK.