कच्चे केले की सब्जी ( VEGETABLE OF RAW BANANA )
कच्चे केले की सब्जी
कच्चा केला
घी में भुना केला
INGREDIANTS -
3 कच्चा केला
एक टुकड़ा अदरक
2 हरी मिर्च
1 टमाटर
सौंफ
जीरा
हींग
हल्दी पाउडर
नमक स्वादानुसार
गरम मसाला
नींबू का रस
तेल
घी
HOW TO COOK -
🌱 कच्चे केले को छील कर टुकड़ों में काट लेंगे।
🌱 अदरक और हरी मिर्च को कूट लेंगे।
🌱 टमाटर को छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।
🌱 कड़ाही में एक चम्मच घी गर्म करेंगे। जीरा और सौंफ डालेंगे। पटपटाने लगे तब केले के टुकड़ों को डालेंगे।
🌱 केले में कुटी हुई अदरक और हरी मिर्च को डालेंगे और अच्छे से मिलाएंगे।
🌱 सब्जी में नमक, हल्दी और हींग डाल कर मिलाएंगे। आँच माध्यम रखेंगे।
🌱 सब्जी जब भूनते हुए सुनहरा हो जाये तब टमाटर के टुकड़ों को डालेंगे।सब्जी को अच्छे से चला कर ढक देंगे।
🌱 5 मिनट के बाद सब्जी में 1/4 कप पानी डालेंगे और फिर से ढक देंगे। आंच धीमी रखेंगे।
🌱 जब केला अच्छे से गल जाये तब गैस बंद कर देंगे।
🌱 गरम मसाला और नींबू का रस मिलायेंगे सब्जी में। केले की चटपटी स्वादिष्ट सब्जी तैयार है।
🌱 केले की सब्जी को पूरी, पराठे या चावल दाल के साथ सर्व कर सकते हैं।
🌱 केले की सब्जी स्वादिष्ट और सेहतमंद होती है।
#rawbanana #vegetable #healthy #easytocook #easyrecipe #cooking #healthyfood
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about vegetable of raw banana. readers will like this recipe.



i DO NOT KNOW HOW YOU MANAGE TO GIVE SUCH HEALTHY AND PALATABLE RECIPE EVERY TIME. HONESTLY, VERY WELL PRESENTED.
ReplyDeleteI PREPARED THIS ONE AND LOVED VERY MUCH. BRILLIANT
Thanku
Delete