प्रोटीन सलाद ( PROTEIN SALAD )

 

प्रोटीन सलाद ( PROTEIN SALAD )

INGREDIENTS -
1/2 कटोरी पनीर टुकड़ों में कटा 
1/2 कटोरी उबला काबुली चना
1 उबला आलू छोटे टुकड़ों में कटा 
खीरा बीज निकाल कर छोटे टुकड़ों में कटा 
टमाटर बीज निकाल कर छोटे टुकड़ों में कटा 
1 प्याज़ बारीक कटा  
1/2 कटोरी भूना मूँगफली 
एक टुकड़ा अदरक बारीक लच्छे में कटा 
1 चम्मच ओलिव आयल 
1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर 
1 नींबू का रस 
नमक स्वादानुसार 
काला नमक 
धनिया पत्ती बारीक कटा 

HOW TO PREPARE -
🍳  एक बाउल में पनीर को छोटे टुकड़ों में काट कर डालेंगे। 
🍳  उबले आलू को छोटे टुकड़ों में काट लेंगे और बाउल में डालेंगे। 
🍳  कटे हुए प्याज़ को बाउल डालेंगे। 
🍳  खीरा को छील कर बीच से काट लेंगे। चम्मच की सहायता से खीरे के बीच के नरम हिस्से को बीज के साथ निकाल कर अलग कर देंगे, नहीं तो सलाद ठीक नहीं बनेगा।
🍳  टमाटर को दो टुकड़ों में काट कर चम्मच की सहायता से बीच का बीज निकाल लेंगे और छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर बाउल में डालेंगे। 
🍳  मूूँगफली को सूखी कड़ाही में भूनेंगे जब क्रिस्पी हो जाये तब एक प्लेट में निकाल लेंगे। ठंढा हो जाने पर सलाद के बाउल में डालेंगे। 
🍳  काबुली चने को 8 घंटे भिगोने के बाद उबाल लेंगे। पानी को छान कर अलग कर देंगे और काबुली चने को सलाद के बाउल में डालेंगे। 
🍳  अदरक को काट कर बारीक लच्छा बना लेंगे और बाउल में डालेंगे।  
🍳  बाउल में ओलिव आयल डालेंगे। 
🍳  सादा नमक और काला नमक स्वादानुसार मिलाएंगे। 
🍳  काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस मिलाएंगे। 
🍳  कटी हुई धनिया पत्ती मिलाएंगे। 
🍳  सभी सामग्री को मिलाएंगे अच्छे से। तैयार है प्रोटीन से भरपूर सलाद। ये सलाद अपने आप में संपूर्ण आहार है। ये स्वादिष्ट और अच्छी सेहत के लिए फायदेमंद है। 

#protein #salad #healthy #tasty #food #vegetables #olive oil #ginger #paneer 

yehihaijindagi.blogspot.com 
yehihaijindagi writes about protein salad. readers will like this recipe.



Comments

  1. SKILLS IN CULINARY CAN BE IMPARTED, BUT THE WILL TO PERSIST AND PERSEVERE IS INBORN TALENT.YOU HAVE BEEN BLESSED WITH.
    WELL DONE. GREAT BEFORE LUNCH AND DINNER HEALTHY STARTER

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में