कढ़ी बिना तले हुए पकौड़ी की ( OIL FREE PAKODA KADHI )



कढ़ी बिना तले हुए पकौड़ी की 



INGREDIENTS-
1 कप बेसन 
1/2  कप दही 
1 प्याज़ बारीक कटा हुआ 
1 टुकड़ा अदरक कुटा हुआ 
6 -7 लहसुन की कली कुटी हुई 
1 हरी मिर्च कुटी हुई 
1 लाल मिर्च 
धनिया पत्ती बारीक कटा हुआ 
पंचफोरन 
हींग 
मीठी नीम की पत्ती दो टुकड़ों में कटी हुई 
हल्दी पाउडर  
नमक स्वादानुसार 
1 चुटकी खाने का सोडा 
1/4 चम्मच गरम मसाला 
1 चम्मच तेल
 
METHOD-
🥟  बेसन में नमक, हल्दी पाउडर, बारीक कटा प्याज़, बारीक कटी हरी मिर्च और बारीक कटा धनिया पत्ती डाल कर मिलाएंगे।   
🥟  थोड़ा पानी डाल कर घोल बनाएंगे। मिश्रण को अच्छे से फेटेंगे। 
🥟  अप्पे पैन गर्म करेंगे और ब्रश से हल्का सा तेल सभी कटोरी में लगाएंगे। 
🥟  बेसन के घोल में एक चम्मच गर्म तेल मिलाएंगे और बेकिंग सोडा भी मिला देंगे। 
🥟  एक चम्मच की सहायता से बेसन के घोल को अप्पे पैन में डालेंगे और ढँक देंगे। आँच धीमी कर देंगे। पूरे मिश्रण का पकौड़ी नहीं बनाएंगे, थोड़ा सा बेसन का मिश्रण कढ़ी के लिए बचा लेंगे। 
🥟  2 -3 मिनट के बाद सभी पकौड़ी को अप्पे स्टैंड में पलट देंगे और ब्रश से हल्का सा तेल पकौड़ों पर लगाएंगे। फिर से ढँक देंगे। आंच धीमी ही रखेंगे। ऐसे ही उलट पलट कर पकौड़ी को सुनहरा होने तक सेकेंगे। 👇

पकौड़े अप्पे पैन में 

🥟  पकौड़ी बनाने के बाद बचे हुए बेसन के मिश्रण में दही डाल कर अच्छे से फेटेंगे। पानी मिलाकर घोल को पतला कर लेंगे। 
🥟  एक कड़ाही में एक चम्मच तेल गर्म करेंगे। पंचफोरन, लाल मिर्च और करी पत्ता डालेंगे। पटपटाने लगे तब अदरक और लहसुन कुटा हुआ डालेंगे। आंच धीमी रखेंगे नहीं तो मसाला जल जायेगा। हल्दी पाउडर डालेंगे।  
🥟  बेसन और दही के घोल को कड़ाही में डालेंगे और धीमी आंच पर लगातार चलाते रहेंगे नहीं तो दही फट जायेगा। 
🥟  जब कढ़ी उबाल आने लगे तब अप्पे पैन में बने पकौड़ों को कढ़ी में डाल कर पकाएंगे।  
🥟  जब कढ़ी अच्छे से पक जाये तब गैस बंद कर देंगे और गरम मसाला डालेंगे। 
🥟  लीजिये तैयार है बिना तले पकौड़ों से बानी कढ़ी। ये खाने में स्वादिष्ट होता है और तेल का कम से कम प्रयोग करने के कारण सेहतमंद भी होता है। 
🥟  कढ़ी को चावल के साथ खाने में अच्छा लगता है।👇 




नोट -
🥟  कढ़ी को 10 -15 मिनट अच्छे से पकाना जरूरी है नहीं तो कच्चे बेसन का स्वाद आएगा। 
🥟  कढ़ी उबलते समय आँच धीमी रहनी चाहिए नहीं तो दही फट कर बेसन से अलग हो जायेगा। 

#kadhi #pakoda #oil free #cooking #food #curry #lunch #easy to cook 

yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about kadh bina tale hue pakode ki. readers will like this healthy recipe.










 

Comments

  1. Lagta hi nahi hai ki brna tel ka hai. Madhuri Thakur.

    ReplyDelete
  2. Healthy option for traditional food 👌👌👌👌

    ReplyDelete
  3. YOUR LEVEL OF QUALITY WORK REMAINS UNPRECEDENTED.
    YOU MANAGE TO GO ABOVE AND BEYOND FOR EVERY PIECE OF BLOGSPOT THAT YOU DO. GREAT DISH.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में