ब्रेड रोल ( BREAD ROLL )
ब्रेड रोल ( BREAD ROLL )
INGREDIENTS FOR STUFFING -
3 उबला आलू
1 कटोरी मटर
2 हरी मिर्च बारीक कटा हुआ
6 -7 लहसुन की कलियाँ बारीक कटी हुई
1 टुकड़ा अदरक बारीक कटा हुआ
धनिया पट्टी बारीक कटा हुआ
1 नींबू का रस
1/2 चम्मच जीरा
एक चुटकी हींग
नमक स्वादानुसार
हल्दी पाउडर 👇
OTHER INGREDIENTS -
7 ब्रेड स्लाइस
1 कटोरी दूध
आलू का भरावन
तेल तलने के लिए 👇
HOW TO PREPARE BREAD ROLL -
🍞 तीन उबले आलू को छील कर हाथ से दबा कर फोड़ लेंगे। बारीक भर्ता नहीं करना है।
🍞 अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को बारीक काट लेंगे।
🍞 ब्रेड के किनारों को काट लेंगे। किनारों को अलग करने के बाद फेकेंगे नहीं, इसका ब्रेड क्रम्ब्स बना लेंगे।
🍞 कड़ाही में तेल गर्म करेंगे। गर्म होने पर जीरा डालेंगे।
🍞 जीरा पटपटाने लगे तब बारीक कटा हुआ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालेंगे।
🍞 मसाला भून जाये तब मटर डालेंगे। नमक, हल्दी और हींग भी डाल देंगे।
🍞 मटर जब गल जाये तब फोड़ा हुआ आलू डालेंगे। 5 मिनट मध्यम आंच पर भूनने के बाद गैस बंद कर देंगे।
🍞 कटी हुई धनिया पत्ती और नींबू का रस मिलाएंगे आलू के मिश्रण में।
🍞 आलू के मिश्रण को प्लेट में निकाल कर ठंढा होने देंगे। 7 बराबर भाग में बाँट कर रोल कर देंगे।
🍞 एक गहरे तले के बाउल में दूध डालेंगे। एक ब्रेड स्लाइस दूध में डाल कर दोनों हथेली से दबाकर एक्स्ट्रा दूध निकाल देंगे और आलू के रोल को बीच में डालकर ब्रेड का मुँह बंद कर देंगे। सभी ब्रेड स्लाइस से ऐसे ही रोल बना लेंगे।
🍞 कड़ाही में तेल गर्म करेंगे। गर्म तेल में दो ब्रेड रोल डालेंगे और आंच मध्यम कर देंगे।
🍞 पलटे से उलट पलट कर ब्रेड रोल को सुनहरा होने तक तलेंगे। कड़ाही से निकाल कर टिश्यू पेपर पर डालेंगे ब्रेड रोल। ऐसे ही सभी ब्रेड तल लेंगे।
🍞 तैयार है स्वादिष्ट और क्रिस्पी ब्रेड रोल सर्व करने के लिए। इसे हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
नोट -
ब्रेड के किनारों को काट कर फेकेंगे नहीं ब्रेड क्रम्ब्स बना लेंगे जो कटलेट बनाने में, ग्रेवी गाढ़ा करने के काम आ जायेगा बाद में।
एक बार में दो या तीन से ज्यादा ब्रेड रोल तलने के लिए तेल डालेंगे, नहीं तो सब आपस में चिपक कर फूट जायेंगे।
#bread #roll #crispy #cooking #snacks #tasty #food #homemade #recipe
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about bread rolls. readers will like this tasty recipe.
Super tasty.l like it. Madhuri Thakur.
ReplyDeleteThanku 🙏
DeleteIT SHOWS EXPERIENCE, KNOWLEDGE AND SUPERB THINKING.
ReplyDeleteWE PREPARED THIS DISH FOR OUR AFTERNOON SNACK WITH COFFEE. OBLIGED.
Thanku 😊
ReplyDeleteI made this one again. Loved to give to my friend too.
ReplyDeleteThanku very much
Delete