वेज चाऊमीन ( VEG CHOW MEIN )
VEG CHOW MEIN
INGREDIENTS FOR CHOW MEIN
INGREDIENTS -
250 ग्राम नूडल्स
1/2 कप शिमला मिर्च का लच्छा
1/2 कप गाजर का लच्छा
1/2 कप पत्ता गोभी का लच्छा
1/2 कप प्याज़ का लच्छा
2 हरी मिर्च का लच्छा
1 अदरक के टुकड़े का लच्छा
5 -6 लहसुन की कली का लच्छा
2 चम्मच सोया सॉस
2 चम्मच चिली सॉस
2 चम्मच टोमेटो सॉस
2 चम्मच सिरका
नमक स्वादानुसार
1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
तेल
INSTRUCTIONS -
🍡 एक पैन में पानी गर्म होने के लिए गैस पर रखेंगे। पानी में नमक और तेल एक चम्मच डालेंगे।
🍡 उबलने लगे तब नूडल्स डालेंगे। जब नूडल्स नरम हो जाये तब गैस बंद कर देंगे।
🍡 गर्म पानी गिरा कर ठंढा पानी डालेंगे नूडल्स में। अब पानी से नूडल्स निकाल कर एक खुले बर्तन में फैलायेंगे। थोड़ा सा तेल नूडल्स में डाल कर मिलाएंगे जिससे नूडल्स आपस में चिपके नहीं।
🍡 एक बाउल में सोया सॉस, चिली सॉस, टोमेटो सॉस, सिरका, काली मिर्च पाउडर और नमक डाल कर मिलाएंगे।
🍡 एक कड़ाही में तेल गर्म करेंगे और कटे लहसुन को डाल कर भूनेंगे सुनहरा होने तक।
🍡 कटे प्याज़ को डालेंगे कड़ाही में और नरम होने तक भूनेंगे।
🍡 अब सभी कटी सब्जियों को, कटी हरी मिर्च और कटे अदरक को कड़ाही में डाल कर तेज आंच पर लगातार चलाते हुए भूनेंगे। सब्जी को बहुत गलाना नहीं है।
🍡 2 -3 मिनट सब्जी को भूनने के बाद सभी सॉस को डाल कर अच्छे से मिलाएंगे और नूडल्स डालेंगे। अब 2 -3 मिनट और सभी सामग्री को लगातार तेज आंच पर चलायेंगे जिससे सभी सामग्री आपस में अच्छे से मिल जाएं।
🍡 लीजिये तैयार है स्वादिष्ट वेज चाऊमीन। गर्मागर्म सर्व कीजिये और स्वाद का मज़ा लीजिये।
नोट -
🍡 नूडल्स उबालते समय ध्यान रखना है की बहुत ज्यादा न उबले नहीं तो चिपचिपा हो जायेगा चाऊमीन।
🍡 नूडल्स को उबलने के तुरंत बाद ठंढे पानी से धोना जरूरी है नहीं तो आपस में चिपक जायेंगे।
🍡 सब्जियों को तेज आंच पर भूनना है जिससे बहुत ज्यादा न पक जाएं।
🍡 चाऊमीन को खुले बर्तन में बनाये अच्छा बनेगा।
#chowmein #noodles #vegetables #crunchy #tasty #sauces #springonion #chillisauce #soyasauce #tomatosauce #capsicum #carrots #vinegar #breakfast
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about veg chow mein. readers will like this recipe.

MY MOST FAVOURED AND DELICIOUS RECIPE. I CAN EAT IT ANY TIME AND MANY TIMES.
ReplyDeleteGREAT METHOD AND FANTASTIC INGREDIENTS.
Thanku for appreciation
DeleteSKILLS CAN BE IMPARTED, BUT THE WILL TO PERSIST AND PERSEVERE IS INBORN AND BRILLIANT TALENT, WHICH YOU ARE BLESSED WITH. WELL DONE.
ReplyDeleteVERY TASTY RECIPE AS EVER.
Thanku 😊
Delete