परवल की मिठाई ( PARWAL KI MITHAI )


परवल की मिठाई 



सामग्री -
300 ग्राम परवल 
150 ग्राम चीनी 
100 ग्राम मावा ( खोआ )
1/2 चम्मच घी 
2 चम्मच चीनी पिसी 
1/2 चम्मच बेकिंग सोडा 
10 -12 पिस्ते 
4 काजू 
4 बादाम 
1/2 चम्मच चिरौंजी 
5 -6 किशमिश 
6 -7 इलायची का पाउडर 

बनाने की विधि -
👌 परवल को धो कर छील लेंगे।हरएक परवल को बीच से चीरा लगाएंगे, जिससे अंदर से बीज निकाल पाएं।परवल को बीच से आधा करके भी अंदर से बीज निकाल सकते हैं।बीज निकालते समय सावधानी बरतनी होगी नहीं तो परवल फट सकता है।                                                     👇
परवल से बीज निकला हुआ 

👌 एक पैन में एक गिलास पानी लेंगे और उसमे 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा डाल कर गैस पर गर्म होने के लिए रखेंगे। बेकिंग सोडा डालने से परवल का रंग बहुत सुन्दर आता है।👌 पानी में उबाल आने लगे तब परवल डाल देंगे। 2 -3 मिनट उबलने के बाद परवल का रंग बदल जायेगा। गैस बंद करके परवल को प्लेट में निकाल लेंगे और ठंढा होने देंगे।
 👇
 पानी और बेकिंग सोडा में उबला परवल 

👌 एक पैन में एक कप पानी और चीनी गर्म होने के लिए रखेंगे। जब एक तार की चाशनी बन जाये तब परवल को डाल देंगे। 7 -8 मिनट के बाद गैस बंद कर देंगे और परवल चाशनी में ही रहने देंगे 1/2 घंटे तक।   
👌 सभी मेवों को बारीक काट लेंगे। 
👌 एक नॉन स्टिक पैन को गर्म करेंगे और घी डाल कर कटे मेवों को भूनेंगे और एक प्लेट में निकाल लेंगे फिर बचे हुए घी में मावा भूनेंगे। गैस बंद कर देंगे। 👇

मावा (खोआ ) और मेवा 


👌 भुना हुआ मावा जब ठंढा हो जाये तब उसमें पिसी चीनी, इलायची पाउडर और कटे मेवे मिला देंगे। 
👌 चाशनी में से परवल निकाल कर मावा और मेवे के मिश्रण को भरेंगे।भरने के बाद ऊपर से कटे मेवों से सजा देंगे।   
👌 अगर आप चाहें तो चाँदी के वर्क लगा सकते हैं परवल की मिठाई पर। 
👌 लीजिये तैयार है परवल की स्वादिष्ट मिठाई।घर की बनी ये मिठाई  सबको पसंद आएगी।
सावधानी - 
👌 परवल से बीज निकालते समय सावधानी से बीज निकालना होगा जिससे परवल फटे नहीं उसका आकार बिगड़े नहीं।

#parwal #mithai #sweet #tasty #cooking #homemade #lajeej #recipeoftheday #rakshabandhan

yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about parwal ki mithai. readers will like this recipe. recipes posted by yehihaijindahi will be appreciated by readers. 














 

Comments

  1. YOU CAN NOT LIVE A PERFECT DAY WITHOUT DOING SOMETHING FOR SOMEONE OR EVERYONE , WHO WILL NEVER BE ABLE TO REPAY YOU.
    SWEET AND EXTREMELY PALATABLE.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में