ओट्स की सेहतमंद इडली ( HEALTHY OATS IDLI )

 

ओट्स की सेहतमंद इडली ( HEALTHY OATS IDLI )

INGREDIENTS -
1कप ओट्स 
1/2 कप सूजी 
1/2 कप दही 
नमक स्वादानुसार 
1 चम्मच इनो फ्रूट साल्ट 
1/4 कप कद्दूकस किया हुआ गाजर 
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई 
 

INGREDIENTS

HOW TO MAKE -
🍛  सबसे पहले ओट्स को गर्म कड़ाही में भून लेंगे। ठंढा होने पर मिक्सी में दरदरा पीस लेंगे। 
🍛  एक बाउल में ओट्स, सूजी, दही और कद्दूकस किया हुआ गाजर सबको अच्छे से मिला देंगे।नमक भी मिला देंगे। आवश्यकता अनुसार मिश्रण में पानी मिला देंगे। ढक  कर आधे घंटे के लिए रख देंगे।     
🍛  स्टीमर में एक गिलास पानी डालकर गर्म होने के लिए रख देंगे।   
🍛  इडली स्टैंड में तेल लगाएंगे। 
🍛  इडली बनाने के मिश्रण में इनो मिलाएंगे और इडली बनाने के साँचे में चम्मच से घोल डालेंगे। सांचे को स्टीमर में रख कर ढक्कन बंद कर देंगे। 
🍛  15 मिनट के बाद ढक्कन हटा चाकू इडली में डालकर चेक करेंगे की इडली अच्छे से पका या नहीं। अगर चाकू में इडली नहीं चिपका तो इडली पूरी तरह से तैयार है और अगर चिपका तो 2 -3 मिनट और स्टीम करेंगे। 
🍛  इडली स्टैंड को सावधानीपूर्वक स्टीमर से निकालेंगे और ठंढा होने देंगे। 
🍛  2 -3 मिनट के बाद चम्मच की मदद से इडली को स्टैंड से निकालेंगे।लीजिये तैयार है सेहतमंद ओट्स इडली। इसे गर्मागर्म सांभर और नारियल को चटनी के साथ परोसें। 
🍛  ओट्स इडली पौष्टिक होता है। 



PRECAUTIONS- 
🍛  इडली के मिश्रण में शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, धनिया पत्ती बारीक काट कर डाल सकते हैं। 
🍛  इनो डालने के बाद तुरंत मिश्रण को स्टैंड में डालकर स्टीमर में रख देना चाहिए नहीं तो इडली सॉफ्ट नहीं बनेगी।   
🍛  अगर दो बार में इडली बनानी हो तो मिश्रण को दो हिस्से में अलग अलग बाउल में डाल लेंगे और सिर्फ एक बाउल में ही आधा इनो मिलाकर पहले उसे स्टीम देकर तैयार कर लेंगे, फिर दूसरे बाउल के मिश्रण में बाकी बचा आधा इनो मिला कर स्टीम देंगे। 

#oats #idli #healthy #easy recipe #quick recipe #cooking #breakfast #southindian 

yehihaijindagi,blogspot.com 

yehihaijindagi writes about healthy oats idli. readers will like this recipe.




Comments

  1. I BELIEVE YOUR WORK AND THESE PRESENTATIONS , WILL BRING JOY TO MANY PEOPLE.
    MAY YOUR CREATIVITY SHINE BRIGHT IN THE DAYS TO COME.
    THATS BRILLIANT RECIPE

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में