नारियल लड्डू ( COCONUT LADDOO )
नारियल लड्डू ( COCONUT LADDOO )
INGREDIENTS-
1 & 1/2 कप नारियल बुरादा
1/2 कप नारियल कद्दूकस किया हुआ
3/4 कप कंडेंस्ड मिल्क
1 चम्मच घी
9 इलायची का पाउडर
6 काजू
6 पिस्ता
9 किशमिश
1/2 चम्मच चिरौंजी
HOW TO MAKE -
🥥 काजू और पिस्ता को धोकर काट लेंगे।किशमिश और चिरौंजी को पानी से धोकर साफ़ कर लेंगे।
🥥 नॉनस्टिक पैन में नारियल बुरादा और कद्दूकस किये हुए नारियल को घी डालकर धीमी आंच पर भूनेंगे। जब भूनते भूनते नारियल से खुश्बू आने लगे तब कंडेंस्ड मिल्क और मेवे डालकर भूनेंगे।
🥥 भूनते भूनते मिश्रण जब गाढ़ा होने लगे और लड्डू बनाने लायक हो जाये तब गैस बंद कर देंगे और इलायची पाउडर मिला देंगे।
🥥 एक बाउल में थोड़ा सा नारियल बुरादा डालेंगे। लड्डू का मिश्रण जब थोड़ा ठंढ़ा हो जाये तब हथेली से दबा दबा कर गोल गोल लड्डू बनायेंगे और सूखे नारियल बुरादा वाले बाउल में डाल कर गोल गोल घुमाएंगे जिससे बुरादा लड्डू पर चिपक जाये।
🥥 लीजिये जल्दी से तैयार होने वाला नारियल के बुरादे का लड्डू बन कर तैयार है सर्व करने के लिए। खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है नारियल लड्डू।
#coconut #laddoo #easy to cook #easy recipe #dry fruits #condensed milk #sweets
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about coconut laddoo. readers will like this easy recipe.
THE ONE CREATIVE I ALWAYS LOVE TO GO THROUGH THIS POST, IS YOU.
ReplyDeleteIT IS ALWAYS JOY TO WITNESS !
Thanku 😊
Delete