आम का कलाकंद ( MANGO KALAKAND )
INGREDIENTS -
1 कप ताजे दूध का छेना
1/2 कप आम का गूदा बिना रेशे का
1/2 कप चीनी
1 चम्मच घी
6 -7 इलायची
6 -7 पिस्ता
6 -7 बादाम
🥭 छेना को एक प्लेट में डाल कर हथेली से अच्छे से मिलाएंगे 5 मिनट तक।
🥭 आम के गूदे को मिक्सी में पीस कर बारीक पल्प बना लेंगे।
🥭 इलायची को बारीक कूट लेंगे।
🥭 पिस्ता और बादाम को बारीक क़तर लेंगे।
🥭 एक कड़ाही गैस पर गर्म होने के लिए रखेंगे। गर्म कड़ाही में घी डालेंगे।
🥭 चीनी और आम के पल्प को कड़ाही में डालेंगे और पकाएंगे। जब चीनी अच्छे से घुल जाये और पल्प गाढ़ा होने लगे तबतक पकाएंगे।
🥭 अब छेना कड़ाही में डाल कर पकाएंगे।थोड़े से कतरे हुए बादाम और पिस्ता को मिश्रण में मिलाएंगे।
🥭 जब मिश्रण देख कर लगे जमने लायक हो गया है तब गैस बंद करके इलायची पाउडर मिलाएंगे और घी लगी थाली में मिश्रण पलट देंगे।एक पलटे की मदद से कलाकंद को फैला देंगे।
🥭 कतरे हुए बादाम और पिस्ते को ऊपर से डाल कर पलटे से हलके हाथों से दबा देंगे।🥭 ठंढा होने के लिए रख देंगे। 3 -4 घंटे लगते हैं जमने में।
🥭 जमने के बाद कलाकंद को मनचाहे साइज में काट लेंगे। तैयार है आम का स्वादिष्ट कलाकंद।
#kalakand #mango #yummy #dessert #chena #pista #badam #ilaychi
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about mango kalakand. readers will like recipes posted by yehihaijindagi. this recipe will be appreciated by readers.

YOUR DEXTERITY IN SHOWING UP NEW RECIPES IS ASTOUNDING.
ReplyDeleteI PREPARED THIS ONE AND LOVED IT VERY MUCH.
WHAT A FANTASTIC TASTY ITEM !
THE BEST THING A HUMAN BEING CAN DO IS TO HELP ANOTHER HUMAN BEING KNOW MORE.
ReplyDeleteWE ARE INDEBTED FOR THIS GREAT RECIPE.
Thanku 😊
DeleteSooo nice and tasty. Madhuri Thakur.
ReplyDeleteSo nice...
ReplyDeleteThanku
Delete