आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )
ALOO KACHAURI
INGREDIENTS (PIC-2)
STUFFED KACHARI (PIC-3)
INGREDIENTS FOR KACHAURI ATTA-
1 कप मैदा
1 कप आटा
1/2 कप सूजी
3 चम्मच घी
1/2 चम्मच अजवाइन
नमक स्वादानुसार
INGREDIENTS FOR STUFFING-
4 उबला आलू
2 लाल मिर्च
नमक स्वादानुसार
1 चम्मच सरसों तेल
HOW TO MAKE ATTA FOR KACHAURI-
🍛 मैदा, आटा और सूजी को एक बाउल में डालेंगे। नमक, अजवाइन और घी डालकर अच्छे से मिलाएंगे। थोड़ा थोड़ा पानी डालकर रोटी जैसा नरम आटा गूथेंगे। ढककर आधे घंटे के लिए रख देंगे।
HOW TO MAKE STUFFING FOR KACHAURI-
🍛 मिर्च को आग पर भूनेंगे चिमटे से पकड़ कर। एक बाउल में डालेंगे। सरसों तेल और नमक भी बाउल में डालेंगे। अब उँगलियों से दबाकर तीनो का पेस्ट बना लेंगे।
🍛 उबले आलू को छीलकर बाउल में पेस्ट के साथ अच्छे से मैश करेंगे। कोई गुठली न रह जाये इस बात का ध्यान रखेंगे।आलू का भरावन तैयार है।
HOW TO MAKE KACHAURI-
🍛 आधे घंटे के बाद आटे की लोई काट लेंगे। आलू के भर्ते की भी गोली बना लेंगे। (PIC-2)
🍛 आटे की लोई में आलू के भरावन को डाल कर उँगलियों से दबाते हुए गोल गोल कचौड़ी तैयार कर लेंगे। बेलन से हल्के हाथों से बेलेंगे। (PIC-3)
🍛 कड़ाही में तेल गर्म करके मध्यम आंच पर कचौड़ी डालेंगे। एक बार में दो या तीन कचौड़ी ही कड़ाही में डालेंगे नहीं तो कचौड़ी फूट जायेगा और भरावन निकल कर तेल को गन्दा कर देगा।
🍛 एक तरफ सीक जाने पर कचौड़ी को पलट देंगे। ऐसे ही पलट पलट कर सुनहरा होने तक कचौरी को तलेंगे। तैयार कचौड़ी को निकाल कर एक प्लेट में पेपर नैपकिन पर रखेंगे।
🍛 लीजिये तैयार है स्वादिष्ट कचौड़ी। गर्मागर्म कचौड़ी को हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
NOTE-
🍛 कचौड़ी को कड़ाही में 2 -3 से ज्यादा एक बार में नहीं डालेंगे नहीं तो कचौड़ी फूट कर तेल को गन्दा कर देगा। अगर सावधानी के बाद भी कोई कचौड़ी फूट जाये तो गैस बंद करके तेल को छान लेंगे नहीं तो सभी कचौड़ी ख़राब हो जायेगा।
🍛 कचौड़ी को पेपर नैपकिन पर रखते समय ध्यान रहे की एक कचौड़ी पर दूसरी न रखी जाये नही तो नरम हो जायेगा सब।
#aloo #kachauri #swadisht #breakfast #favourite #deepfry #yummy #cooking
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about aloo ki kachauri. readers will like this easy recipe. everyone will like it.
Nice recipe
ReplyDeleteThanku
ReplyDeleteVery tasty. l like this very much.
ReplyDeleteThanku
DeleteM.thakire
ReplyDeleteThanku
DeleteSUPER LIP SMACKING RECIPE, WHICH AN ALL TIME HIT.
ReplyDeleteGREAT
WE ARE FORTUNATE TO HAVE AN INNOVATOR AND CREATIVE SUCH AS YOU.
ReplyDeleteCONGRATULATIONS FOR A JOB WELL DONE.
WE ALL ENJOYED
THANKS
Thanku
Delete