पालक पकौड़ा ( PALAK PAKODA )

 

पालक पकौड़ा  


धुली पालक के पत्ते 



बेसन का घोल 
सामग्री -
15 पालक के पत्ते धोकर साफ़ किये हुए 
1 कप बेसन 
2 चम्मच चावल का आटा 
1/2 चम्मच अजवाइन 
हल्दी पाउडर 
लाल मिर्च पाउडर 
नमक स्वादानुसार 
चाट मसाला 
एक चुटकी बेकिंग सोडा 
1 चम्मच गरम सरसों तेल 
तेल तलने के लिए 

बनाने की विधि -
🍀  एक बाउल में बेसन डालेंगे, उसमें नमक, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, अजवाइन, चावल का आटा डालकर मिलाएंगे। 
🍀  बेसन में पानी थोड़ा थोड़ा डालकर पेस्ट बनाएंगे। बेसन का घोल बहुत गाढ़ा नहीं होना चाहिए।  
🍀  घोल को अच्छे से फेंटेंगे जिससे गाँठ न रह जाये।एक चम्मच गर्म सरसों तेल मिलाएंगे घोल में। ढककर 10 मिनट के लिए रख देंगे।
🍀  पालक के पत्तों को धोकर साफ़ कर लेंगे। मोटे डंठल को काट कर अलग कर देंगे। एक साफ़ और सूखे तौलिये पर पालक के पत्तों को फैला देंगे। 
🍀  एक कड़ाही में तेल गर्म करेंगे। 
🍀  बेसन के घोल में बेकिंग सोडा मिलाएंगे। 
🍀  एक पालक के पत्ते को बेसन के घोल में अच्छे से डुबो कर गर्म तेल में डालेंगे, इसी तरह से एक बार में 5 -6 पत्तों को कड़ाही में डालेंगे। पालक के पत्तों को कड़ाही में डालने के बाद आंच मध्यम कर देंगे तभी पकौड़े कुरकुरे बनेंगे। 
🍀  पकौड़ा जब तेल के ऊपर आ जाये तब पलट देंगे। इसी तरह से उलट पलट कर सुनहरा होने तक पकौड़ों को तलेंगे। 
🍀  बाकी के सभी पत्तों को भी इसी तरह से तल कर टिश्यू पेपर में निकाल लेंगे। गर्म पकौड़ों  पर थोड़ा सा चाट मसाला छिड़केंगे।  
🍀  गर्मागर्म पकौड़ों को हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करेंगे। 
🍀  पालक के पकौड़े  कुरकुरे और स्वादिष्ट होते हैं खाने में। 

नोट -
पालक के पत्तों को धोकर एक साफ़ सूखे कपडे पर जरूर फैलाएँ। पत्ते से पानी सूख जाने से पकौड़े  कुरकुरे बनते हैं। 
पकौड़े  तेल में डालने के बाद आंच मध्यम कर देंगे, जिससे पकौड़े  कुरकुरे बनेंगे। 
बेसन का घोल न बहुत पतला हो न बहुत गाढा। ऐसा होना चाहिए घोल जो पत्तों पर चिपक जाये। 
#palak #pakoda #crispy #tasty #spinach #cooking #recipe #food #snacks 

yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about palak pakoda. readers will like this recipe. all recipes posted by yehihaijindagi will be appreciated by readers.








Comments

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में