मैंगो जैम ( MANGO JAM )
MANGO JAM
MANGO PULP
INGREDIANTS-
2 कप आम का गूदा
1/2 कप चीनी
1/2 नींबू का रस
1/4 छोटी चम्मच नमक
1/4 चम्मच घी
HOW TO MAKE-
🥭 आम को छील कर टुकड़ों में काट लेंगे।
🥭 आम के टुकड़ों को मिक्सी में पीस कर प्यूरी बना लेंगे।
🥭 नॉन स्टिक कड़ाही में ब्रश से घी लगायेंगे।
🥭 गर्म कड़ाही में मैंगो प्यूरी डाल कर तेज आँच पर 5 मिनट चलाएंगे।
🥭 गैस धीमी करके नींबू का रस डालेंगे।
🥭 अब चीनी मिलाएंगे आम के पल्प में।
🥭 लगातार चलाते रहेंगे मैंगो पल्प को।
🥭 कुछ मिनटों में पल्प गाढ़ा होने लगेगा। पल्प का कलर भी बदलने लगेगा और अच्छी सी खुश्बू आने लगेगी।
🥭 अब पल्प में नमक मिला कर 2 - 3 मिनट और चलाएंगे।नमक डालने से स्वाद बहुत अच्छा हो जाता है। गैस बंद कर देंगे।
🥭 लीजिये स्वादिष्ट मैंगो जैम तैयार है। इसे पराठे, पूरी या ब्रेड स्लाइस पर लगा कर खा सकते हैं।
🥭 मैंगो जैम को एक साफ़ और सूखे काँच के जार में बंद करके फ्रीज में रखने से 2 - 3 महीनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
नोट -
मैंगो पल्प को बहुत ज्यादा देर तक पकाने से ठंढा होने के बाद जैम कड़ा हो जायेगा और रबड़ जैसा हो जायेगा और खाने में दाँतों में चिपकेगा।
जब पल्प गाढ़ा होने लगे तब एक प्लेट में दो बूँद जैम डालकर 2 - 3 मिनट ठंढा होने देंगे। ठंढा होने के बाद प्लेट खड़ा करने पर अगर जैम बहता नहीं है इसका मतलब परफेक्ट जैम तैयार है।
#mango #jam #perfect #yummy #puree #cooking
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about mango jam. readers will like this recipe.
Mouth watering recipe
ReplyDeleteThanku
DeleteSo nice. M. Thakur
ReplyDeleteThanku
DeleteThis recipe is very relevant these days.
ReplyDeleteSuperb.
Thanku
Delete