लौकी की सूखी सब्जी ( BOTTLE GOURD SABJI )
लौकी की सूखी सब्जी
बारीक कटी लौकी
सामग्री -
1 लौकी बारीक कटी हुई
2 चम्मच घी
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1/2 चम्मच जीरा
एक चुटकी हींग
हल्दी पाउडर थोड़ा सा
नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि -
🍡 लौकी को धोकर छील लेंगे और बारीक बारीक काट लेंगे।
🍡 गर्म कड़ाही में घी डालेंगे उसमे बारीक कटी हरी मिर्च और जीरा डालेंगे।
🍡 जीरा पटपटाने लगे तब बारीक कटी लौकी डालेंगे और 5 मिनट तक तेज आंच पर चलाएंगे।
🍡 5 मिनट के बाद आंच धीमी कर देंगे और हींग, नमक, हल्दी पाउडर मिलाएंगे लौकी में। ढक्कन से ढक देंगे।
🍡 बीच बीच में सब्जी चलाते रहेंगे जबतक कि लौकी अच्छे से गल न जाये।
🍡 लौकी का पानी सूखने तक पकाएंगे। गैस बंद करके ढक कर कुछ मिनट के लिए रहने देंगे।
🍡 तैयार है लौकी की सूखी स्वादिष्ट सब्जी। इसे पराँठे के साथ सर्व करें बहुत पसंद आएगा।
🍡 लौकी की सब्जी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
नोट -
लौकी की सब्जी जब अच्छे से गल जाये तभी उसका पानी सुखाएँगे। पहले पानी सूखने पर सब्जी अच्छे से गलेगी नहीं और स्वादिष्ट नहीं बनेगी।
#lauki #sabji #sookhi #swadisht #sehatmand #cooking #recipe
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about lauki ki sukhi sabji. readers will like this recipe.
This is great and highly recommend for all who want to live healthy.
ReplyDeleteEnjoyed this today.
Thanku
DeleteEasy to make 👌👌
ReplyDeleteThanku
DeleteOH ! THER IS ONE PERSON WHO WILL GREATLY REJOICE AFTER SEEING THIS PREPARATION FROM LAUKI...
ReplyDelete( IMAGINE, WHO ? )
YOUR CULINARY SKILL ON DISPLAY.....I AM MESMERISED.
Thanku
Delete