ढोकला इडली स्टैंड में ( DHOKLA IN IDLI STAND )

 

DHOKLA IN IDLI  STAND 



INGREDIENTS


SOFT AND SPONGY DHOKLA 

INGREDIENTS -
1कप बेसन 
1/2 कप सूजी 
3/4 कप दही 
1 चम्मच चीनी 
एक टुकड़ा अदरक  
हल्दी पाउडर 
नमक स्वादानुसार 
1 चम्मच नारियल कद्दूकस किया हुआ 
1 चम्मच तेल 
1 & 1/2 कप पानी 
3/4 चम्मच ईनो फ्रूट साल्ट 

FOR TEMPERING -
1/2 नींबू का रस
2 हरी मिर्च 
करी पत्ता 
1/2 राई
1 चम्मच घी 
एक चुटकी नमक 

INSTRUCTIONS - 
🌾  एक बड़े बाउल में बेसन, सूजी, दही, नमक, हल्दी पाउडर, तेल, नारियल बुरादा, अदरक कुटा हुआ, चीनी और पानी डाल कर अच्छे से फेटेंगे। घोल न बहुत पतला रहे न ही बहुत गाढ़ा। 
🌾  अगर जरूरत हो तो एक दो चम्मच पानी और डाल सकते हैं। 
🌾  ढक कर 10 मिनट के लिए रख देंगे। 
🌾  स्टीमर में एक गिलास पानी डाल कर गैस पर रखेंगे तेज आँच पर। 
🌾  इडली स्टैंड में तेल लगाएंगे। 
🌾  10 मिनट के बाद मिश्रण में ईनो फ्रूट साल्ट डालेंगे, एक चम्मच पानी फ्रूट साल्ट पर डालेंगे। 
🌾  चम्मच से पेस्ट इडली स्टैंड में डालेंगे और स्टीमर में 15 मिनट स्टीम देंगे। 
🌾  गैस बंद करने के 5 मिनट तक ढक्कन नहीं खोलेंगे। 
🌾  एक तड़का पैन में घी गर्म करेंगे। राई, बीच से चीरा लगा मिर्च और करी पत्ता घी में डालेंगे। तड़तड़ाने लगे तब गैस बंद कर देंगे। 1 -2 मिनट के बाद 1/4 कप पानी में नींबू का रस और चुटकी भर नमक डाल कर तड़के वाले पैन में डाल कर अच्छे से मिलाएंगे और ढोकला पर डाल देंगे। 
🌾  गर्मागर्म ढोकला सर्व करें हरी चटनी के साथ। खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। 

NOTE -
ढोकला बनाने की सामग्री का जो अनुपात दिया गया है उसी अनुपात से बनाने पर नरम और जालीदार ढोकला बनेगा। 
दही अगर बहुत गाढ़ी हो तो दही की मात्रा थोड़ी सी कम कर दें। 
ईनो फ्रूट साल्ट डालने के बाद एक चम्मच पानी जरूर डालें जिससे ढोकला जालीदार बनेगा। 
#dhokla #idlistand #spongy #soft #yummy #dahi #inofruitsalt #steam #snacks 

yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about dhokla in idli stand. all recipes posted by yehihaijindagi will be appreciated by readers.









Comments

  1. Majedar and jayekedar.m Madhuri thakur.

    ReplyDelete
  2. I am left astounded at the level of high blogspot on cookery. May you go higher.

    ReplyDelete
  3. First time it was not that good but today it came out very well. May be my eno fruit salt was very old 😐

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

आलू कचौड़ी ( ALOO KACHAURI )

च्यवनप्राश बनाने का आसान तरीका ( Easy To Make Chyawanprash Recipe )

गुलगुले अप्पे पैन में