आलू टमाटर की रसेदार सब्जी ( POTATO TOMATO CURRY )
सामग्री -
4 आलू
2 टमाटर
1 बड़ा चम्मच बेसन
6 लहसुन की कली
1 इंच अदरक
2 हरी मिर्च
धनिया पत्ती
हल्दी पाउडर
नमक स्वादानुसार
जीरा
हींग पाउडर
1 चम्मच घी / तेल
1/2 नींबू का रस
विधि -
🥔 सभी सब्जी को अच्छे से धोकर साफ़ कर लेंगे।
🥔 आलू छील कर बड़े टुकड़ों में काट लेंगे।
🥔 टमाटर, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को पीस लेंगे।
🥔 धनिया पत्ती काट लेंगे।
🥔 कूकर में घी / तेल गर्म करेंगे। गर्म होने पर जीरा डालेंगे।
🥔 जीरा पट पटाने लगे तब बेसन डालकर भूनेंगे 2 मिनट। अच्छी सी खुशबू आने लगेगी भूने बेसन की।
🥔 अब पिसा हुआ टमाटर, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च को कूकर में डालेंगे और चलाएंगे। आंच धीमी कर देंगे।
🥔 हल्दी पाउडर, नमक और हींग भी डालेंगे और मिलाने के बाद ढक देंगे।
🥔 थोड़ी थोड़ी देर में मिश्रण को चलाते रहेंगे जब तक दानेदार न हो जाये।
🥔 जब मसाला भूनते हुए दानेदार हो जाये तो कटा आलू डालेंगे और 5 मिनट मसाले के साथ भूनेंगे।
🥔 एक गिलास गर्म पानी डाल कर ढक्कन लगा देंगे और 3 सिटी आने के बाद गैस बंद कर देंगे।ढक्कन 5 मिनट के बाद खोलेंगे और नींबू का रस मिलाएंगे।
🥔 सब्जी तैयार है एक सर्विस बाउल में डाल कर धनिया पत्ती से गार्निश करेंगे।
🥔 आलू टमाटर की रसेदार सब्जी को पराठा या जीरा राइस के साथ सर्व करें सबको पसंद आएगा।
🥔 यह सब्जी कम सामग्री में कम समय में बनती है और स्वादिष्ट होती है।
#aloo #tamatar #gravy #yummy #cooking #tasty #ghee #coriander
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about aloo tamatar gravy, readers eill like this recipe.

Very easy to cook.madhuri Thakur.
ReplyDeletethanku
DeleteTo be honest, I dont know how to manage to do such a good job to furnish such palatable recipe every single time. Very well done.
ReplyDeleteThanku
Delete