कच्चे आम का गुरम्मा बनाये माइक्रोवेव में ( MANGO GURAMMA PREPARED IN MICROWAVE )
कच्चे आम का गुरम्मा बनाये माइक्रोवेव में
कच्चा आम
MATERIALS -
250 ग्राम कच्चा आम
100 ग्राम गुड़
एक टुकड़ा अदरक
1/4 चम्मच काला नमक
1/2 चम्मच सादा नमक
2 चम्मच चीनी
1/2 चम्मच सौंफ
हल्दी पाउडर थोड़ा सा
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
चुटकी भर हींग
PREPARATION -
🥭 आम को धोकर छील लेंगे। मनचाहे साइज के टुकड़ो में काट लेंगे।
🥭 सौंफ को दरदरा कूट लेंगे।
🥭 अदरक को साफ़ करके कद्दूकस कर लेंगे।
METHOD-
🥭 माइक्रोवेव सेफ बाउल में आम के टुकड़े डालेंगे। काला नमक, सादा नमक, हींग और हल्दी पाउडर मिलाएंगे। ढक कर 10 मिनट के लिए रख देंगे जिससे कुछ पानी छोड़ देगा आम।
🥭 5 मिनट चलायेंगे माइक्रोवेव को। कुछ देर के लिए बंद माइक्रोवेव में ही छोड़ देंगे बाउल को।
🥭 5 मिनट के बाद कद्दूकस किया अदरक, कूटा हुआ सौंफ, लाल मिर्च पाउडर, गुड़ और चीनी को आम के टुकड़ों में मिलाएंगे। 2 चम्मच पानी डाल कर 10 मिनट के लिए माइक्रोवेव चलाएंगे फिर से। बंद माइक्रोवेव में कुछ देर छोड़ देंगे फिर से।
🥭 तैयार हो गया बिना मेहनत के कच्चे आम का गुरम्मा। बारबार चलाने का झमेला नहीं है इसे बनाने में।
🥭 इसे पराठे या पूरी के साथ सर्व कर सकते हैं।
🥭 ठंढा होने के बाद फ्रीज में रख कर 15 दिनों तक खाया जा सकता है।
NOTE -
आम कच्चा और खट्टा होना चाहिए तभी चटपटा बनेगा।
#guramma #raw mango #khatmithhi #gur #jaggery #saunf #namak #mirch #chatpata
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about kacche aam ka guramma banaye microwave me. this recipe will be appreciated by readers of yehihaijindagi.

THIS AROMATIC DISH, I ADMIRE. AMAZING, SIMPLY AMAZING.
ReplyDelete