ग्रिल्ड मैंगो ( GRILLED MANGO }
GRILLED MANGO
INGREDIENTS
MANGO SLICE
INGREDIENTS-
2 पका आम
2 चम्मच शहद
1 चम्मच बटर
1 चम्मच काला नमक
1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 चम्मच भुना जीरा पाउडर
🥭 दो आम का 4 स्लाइस काट कर इस्तेमाल के लिए लेंगे। गुठली के हिस्से को इस्तेमाल नहीं करेंगे।
🥭 ग्रिल को गर्म करने के लिए ऑन कर देंगे।
🥭 आम के फाँक पर शहद डालेंगे।
🥭 काला नमक थोड़ा सा डालेंगे।
🥭 भुना जीरा पाउडर थोड़ा सा डालेंगे।
🥭 काली मिर्च पाउडर आम के फाँक पर छिड़केंगे।
🥭 अब पहले से गर्म किये हुए ग्रिल प्लेट पर थोड़ा सा बटर डालेंगे और आम के फाँक को उल्टा करके ग्रिल प्लेट पर रखेंगे जिससे शहद वाला हिस्सा गर्म प्लेट पर रखा जाये।
🥭 5 मिनट तक आम के फाँक को ग्रिल प्लेट पर रहने देंगे। फिर ग्रिल को ऑफ कर देंगे।
🥭 आम के फाँक को एक प्लेट में निकालेंगे और चाकू की मदद से आम को डायमंड पैटर्न में काटेंगे, ध्यान रखना होगा की चाकू से आम का छिलका भी न कट जाये।आम के फाँक को पीछे की तरफ से उँगलियों से दबायेंगे जिससे डायमंड पैटर्न उभर कर ऊपर हो जाये।
🥭 लीजिये तैयार है ग्रिल्ड मैंगो। गर्मागर्म सर्व कीजिये और मजे लीजिये।
🥭 ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है और सेहतमंद भी होता है।
नोट -
आप चाहें तो कुछ बूँद नींबू के रस के भी डाल सकती हैं ग्रिल्ड मैंगो पर।
yehihaijindagi.blogspot.com
yehihaijindagi writes about grilled mango. readers will like this recipe. all recipes posted by yehihaijindagi will be appreciated by readers.
Good in taste and easy to prepare. Madhuri thakur.
ReplyDelete